नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने ग्रुप ‘सी’ पदों के लिए भर्तियां (IAF Recruitment 2021) निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों की नियुक्त वायुसेना की अलग-अलग इकाइयों और एयर स्टेशनों में की जाएगी। वायुसेना की तरफ से रोजगार समाचार पत्र के ताजा अंक में ग्रुप ‘सी’ नागरिक पदों की भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी की है।
वायुसेना द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, इस विज्ञापन (IAF Recruitment 2021) के प्रकाशन की तारीख से 30 दिनों के अंदर इच्छुक अभ्यार्थी तय प्रारूप में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
वैकेंसी डीटेल्स
मुख्यालय मध्य वायु कमान
-
एलडीसी – 1
-
एमटीएस – 3
मुख्यालय पूर्वी वायु कमान
-
सीएमटीडी (ओजी) – 2
-
अधीक्षक (स्टोर) – 1
-
एलडीसी- 2
मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान
-
कुक – 1
मुख्यालय प्रशिक्षण कमान
-
सीएमटीडी (ओजी) – 13
मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान
-
एमटीएस – 1
-
कुक – 1
-
एलडीसी – 2
-
सीएमटीडी (ओजी) – 5
-
बढ़ई (एसके) – 1
मुख्यालय रखरखाव कमान
-
एलडीसी – 4
-
सीएमटीडी (ओजी) – 25
-
एमटीएस – 14
-
फायरमैन – 1
-
रसोइया – 3
शैक्षिक योग्यता
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो वायुसेना (IAF Recruitment 2021) द्वारा स्टोर अधीक्षक पद के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रैजुएशन मांगी गई है। वहीं लोअर डिवीजन क्लर्क यानि एलडीसी पद के लिए आवेदक का 12वीं कक्षा पास होने के साथ कंप्यूटर पर अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी जरूरी है। इसी तरह कुक (जनरल ग्रेड) पद के लिए 10वीं पास होने के साथ केटरिंग में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा और ट्रेड में 1 साल का अनुभव मांगा गया है।
वहीं कारपेंटर पद के लिए आवेदक का 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसी तरह सीएमटीडी पद (IAF Recruitment 2021) के लिए 10वीं पास और लाइसेंस, फायरमैन के लिए 10वीं पास और अग्निशमन का प्रशिक्षण जबकि एमटीएस के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है।
चयन और आवेदन प्रक्रिया
इन सभी पदों के लिए आवेदकों का चयन (IAF Recruitment 2021) लिखित परीक्षा के जरिए होगा। न्यूनतम शैक्षिक आधार पर होने वाली इस परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। इसमें मिले अंकों के आधार पर उपयुक्त उम्मीदवार का चयन होगा।
कैसे करें आवेदन
इन पदों के लिए इच्छुक योग्य उम्मीदवार (IAF Recruitment 2021) विधिवत टाइप किए गए आवेदन को अंग्रेजी या हिंदी में पासपोर्ट साइज की एक हालिया फोटो के साथ सेल्फ अटेस्ट करके भेज सकते हैं। आवेदन फॉर्म भर्ती विज्ञापन के साथ दिया गया है, जिसे नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी वायुसेना द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन यहां चेक कर सकते हैं।




