नई दिल्ली। कोई भी बड़ा वित्तीय लेनदेन हो या फिर टैक्स रिटर्न जमा कराना हो, इन सब कार्यों के लिए PAN Card मांगा जाता है। पहले पैन कार्ड (Pan Card Apply) बनवाने के लिए कम से कम 15 दिन का समय लगता था और आपको एजेंटों के चक्कर भी काटने पड़ते थे। लेकिन, केंद्र सरकार ने पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को बेहद सरल कर दिया है। अब आप मिनटों में घर बैठे अपने आधार कार्ड की मदद से इंस्टेट पैन कार्ड जनरेट कर सकते हैं। हालांकि, फिजिकल पैन कार्ड आने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा। आधार नंबर के जरिए इंस्टेंट पैन कार्ड बनवाने की सुविधा मुफ्त है।
जानकारी के लिए बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से पैन कार्ड (Pan Card Apply) जारी किया जाता है। दस अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर ही पैन नंबर के रूप में जाना जाता है।
ऐसे बनवाएं नया पैन कार्ड
नया PAN Card बनवाने के लिए आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको e-PAN (Pan Card Apply) के लिए अप्लाई करने के लिए 12 अंक का आधार नंबर देना होगा। आधार नंबर सबमिट करने के बाद आपको मोबाइल पर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके बाद इंस्टेंट पैन जारी किया जाएगा।
ऐसे करें अप्लाई
-
सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट पर जाएं।
-
यहां आपको ‘Instant PAN through Aadhaar’ का ऑपश्न मिलेगा, जिसपर क्लिक करने के बाद ‘Get New PAN’ का चुनाव करें
-
यहां PAN Card अप्लाई करने के लिए अपना आधार नंबर डालें
-
इसके बाद Captcha कोड डालकर आधार से लिंक्ड मोबाइल फोन पर OTP जनरेट करें
-
फोन पर आए ओटीपी को वेरिफाई करें और आधार डिटेल को प्रमाणित करें
-
इसके बाद आपको एक ट्रैकिंग नंबर मिलेगा, जिसे 10 मिनट के बाद आप अपना इंस्टेंट पैन डाउनलोड कर सकेंगे
ऐसे होगा डाउनलोड
इंस्टेंट पैन तैयार होने के बाद अपने पैन कार्ड (Pan Card Apply) को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘Check Status/ Download PAN’ पर आधार नंबर डालना होगा। अगर आपकी ई-मेल आईडी आधार नंबर के साथ रजिस्टर्ड है, तो आपको ई-मेल के जरिए भी PDF फॉर्मेट में इंस्टेंट पैन भेज दिया जाएगा।




