back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेट्रो में नौकरी का गोल्डन चांस, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा है तो जल्द करें आवेदन

Gujarat Metro Recruitment 2022: इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और डिग्री धारक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इंजीनियरिंग स्ट्रीम के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी गुजरात मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर जाकर 21 जनवरी, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 118 रिक्त पदों के लिए आवेदन (Gujarat Metro Recruitment 2022) की शुरुआत 22 दिसंबर से हुई थी। इन पदों के लिए आवेदन से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ लें। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि केवल नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा।

Gujarat Metro Recruitment 2022: वैकेंसी डीटेल्स

शैक्षिक योग्यता व उम्र

नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। वहीं कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट पद (Gujarat Metro Recruitment 2022) के लिए अभ्यर्थी के पास साइंस स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी तरह मेंटेनर पद के लिए अभ्यर्थी के पास आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए।

उम्र की बात करें तो इन पदों (Gujarat Metro Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, अधिकतम उम्र सीमा में एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल और ओबीसी वर्ग को 3 साल की छूट दी गई है।

आवेदन फीस व चयन प्रक्रिया

नोटिफिकेशन के अनुसार, सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों (Gujarat Metro Recruitment 2022) को 600 रुपए आवेदन फीस जबकि ओबीसी वर्ग के लिए 300 रुपए आवेदन फीस निर्धारित की गई है। जबकि एससी-एसटी वर्ग के आवेदकों को 150 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

इन पदों के लिए आवेदकों (Gujarat Metro Recruitment 2022) का चयन लिखित परीक्षा और भाषा टेस्ट के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा 100 नंबरों की होगी। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी गुजरात मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵