नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे आंध्र प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। आंध्र प्रदेश पूर्वी विद्युत वितरण कंपनी ने जूनियर लाइनमैन के पदों पर भर्तियां (Govt Job 2021) निकाली है। कंपनी ने भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, एनर्जी असिस्टेंट्स (जूनियर लाइनमैन ग्रेड- II) के कुल 398 रिक्त पदों पर भर्ती (Govt Job 2021) की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यार्थी आंध्र प्रदेश पूर्वी विद्युत वितरण कंपनी की वेबसाइट www.apeasternpower.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदक (Govt Job 2021) को आंध्र प्रदेश बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उसके पास इलेक्ट्रिकल में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो आवेदक (Govt Job 2021) की उम्र 18 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को इसमें नियमानुसार छूट दी जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 5 साल की छूट दी गई है।
ऐसे होगा चयन
इन पदों पर आवेदक (Govt Job 2021) का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।




