back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DRDO Recruitment 2021: डीआरडीओ में निकली 10वीं पास के लिए इन पदों पर भर्ती, जारी हुआ नया नोटिफिकेशन

DRDO Recruitment 2021: जोधपुर स्थित डीआरडीओ की डिफेंस लैबोरेट्री, ने साल 2021-22 के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए भर्ती संबंधी आधिकारिक विज्ञापन रोजगार समाचार पत्र के ताजा अंक में प्रकाशित किया गया है।

डीआरडीओ की इस भर्ती (DRDO Recruitment 2021) के लिए अभ्यार्थी रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 15 दिन के अंदर निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन भेज सकते हैं। भर्ती विज्ञापन के अनुसार, कुल 11 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 6000 रुपए प्रति महीने का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता व चयन प्रक्रिया

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, डीआरडीओ में अप्रेंटिसशिप के लिए अभ्यार्थी का दसवीं पास होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया (DRDO Recruitment 2021) की बात करें तो कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती (DRDO Recruitment 2021) के लिए सबसे पहले apprenticeshipindia.org पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद उन्हें अपने आवेदन की स्कैंड कॉपी और सभी आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ फॉर्मेट में [email protected] पर मेल करना होगा।

डीआरडीओ में यहां भी भर्ती का अंतिम मौका

वहीं, डीआरडीओ की ही एक अन्य यूनिट डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (DRDO Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 14 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2021 से जारी है।

इसके अलावा डीआरडीओ की टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री में भी विभिन्न ट्रेड के तहत अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (DRDO Recruitment 2021) जारी है। ‌नोटिफिकेशन के अनुसार,अप्रेंटिस के कुल 61 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। इच्छुक अभ्यार्थी आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर 20 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...