नई दिल्ली। होटल मैनेजमेंट इंडस्ट्री किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के हर देश में यह इंडस्ट्री (Hotel Management Course) हमेशा से करियर का बेहतरीन मौका रही है। बड़ी संख्या में युवा हर साल इस इंडस्ट्री से जुड़ते हैं। यहां ग्रोथ के अच्छे अवसरों के साथ ही पैकेज भी काफी शानदार मिलता है। 12वीं पास करने के बाद होटल मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स कर होटल मैनेजर बनकर अपना करियर बना सकते हैं।
दरअसल, होटल मैनेजर का काम किसी होटल (Hotel Management Course) या रिजॉर्ट में विभिन्न गतिविधियों का मैनेजमेंट देखना होता है। होटल मैनेजर को साथ काम करने वाले लोगों से लेकर होटल में रुके मेहमानों का ख्याल तक रखना होता है। इसमें अकाउंटिंग और रेवेन्यू मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स के साथ-साथ बजट और इन्वेंट्री मैनेजमेंट सुनिश्चित करना भी शामिल होता है।
कैसे बनें होटल मैनेजर
होटल मैनेजर बनने के लिए 12वीं के बाद युवा होटल मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स (Hotel Management Course) कर सकते हैं। हालांकि, होटल मैनेजमेंट में करियर बनाने के लिए आपके पास कुछ खास स्किल्स होना जरूरी है।
कम्युनिकेशन स्किल्स
-
लीडरशिप स्किल्स
-
हर चीज को ऑब्जर्व करना आना
-
प्रेशर में काम करने की आदत
-
मल्टीटास्किंग
-
धैर्य
-
प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स
-
अच्छी पर्सनालिटी
कर सकते हैं ये कोर्स
-
बैचलर इन होटल मैनेजमेंट
-
बीबीए (होटल मैनेजमेंट)
-
बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नालॉजी
-
होटल मैनेजमेंट डिप्लोमा
इसके साथ ही होटल मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स (Hotel Management Course) के लिए यूनिवर्सिटीज के अलावा कई होटल और प्राइवेट इंस्टीट्यूट भी कोर्स करवाते हैं। इनके बारे में आप ऑनलाइन या फिर उनके ऑफिस में जाकर फीस आदि की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इन कोर्स के लिए अगर अच्छा कॉलेज मिलता है तो फीस 2.50 से 3 लाख तक हो सकती है। लेकिन शुरुआती पैकेज भी बतौर मैनेजर 2 से 6 लाख तक मिलता है, जो एक्सपीरियंस के साथ 12 से 15 लाख तक हो सकता है।




