back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Business Idea: 70 हजार लगाकर घर की छत का करें इस्तेमाल, बिजली भी फ्री.. कमाई भरपूर

नई दिल्ली। आज के समय में हर इंसान कम मेहनत में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता है। आज के समय में ऐसे कई बिजनेस आइडिया (Business Idea) है, जिनकी मदद से कम इन्वेस्टमेंट कर आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। एक ऐसा ही बिजनेस है, सोलर पैनल के जरिए बिजली बनाकर (Solar Plant Business) बेचने का, जिससे कोई भी व्यक्ति अच्छी कमाई कर सकता है।

इस बिजनेस आइडिया (Business Idea) के लिए आपको सिर्फ घर की खाली पड़ी छत और कुछ पैसे चाहिए। सोलर पॉवर प्रोजेक्ट (Solar Plant Business) लगाने के लिए आपको घर, आफिस इत्यादि जहां भी अच्छी धूप आती हो, वहां सोलर पैनल इंस्टाल करना होगा। इस सोलर पैनल को लगाने के बाद इससे बनने वाली बिजली आप खुद तो इस्तेमाल कर ही सकते हैं, बल्कि इसे बिजली बनाने वाले कंपनियों को भी सप्लाई कर पैसे कमा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि रूफटॉप सोलर पैनल के लिए केंद्र सरकार का नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय 30 प्रतिशत की सब्सिडी देता है।

कितना होता है खर्च

रूफटॉप सोलर पैनल (Solar Plant Business) लगाने में तकरीबन एक लाख रुपए के करीब खर्चा (Business Idea) आता है। केंद्र इस पर 30 प्रतिशत की सब्सिडी देता है, यानि रूफटॉप सोलर पैनल करीब 70 हजार रुपए का पड़ेगा। कुछ राज्य केंद्र से अलग अतिरिक्त सब्सिडी भी देते हैं। अच्छी बात यह है कि अगर सोलर प्लांट लगाने के लिए आपके पास पर्याप्त पैसा नहीं है तो आप किसी भी बैंक से लोन ले सकते हैं। वित्त मंत्रालय ने सोलर प्लांट के लिए लोन देने को कहा है।

कितनी होगी कमाई

सोलर प्लांट (Solar Plant Business) लगाने के लिए शुरुआती निवेश अब काफी कम (Business Idea) हो चुका है। लेकिन फिर भी पैसे नहीं है तो बैंक फाइनेंस करने के लिए तैयार हैं। सोलर सब्सिडी स्कीम, राष्ट्रीय सौर ऊर्जा मिशन, कुसुम योजना आदि के तहत बैंक से लोन लिया जा सकता है।

सोलर प्लांट (Solar Plant Business) से कमाई जगह और सूरज की रोशनी पर निर्भर करती है। एक अनुमान के अनुसार, हर महीने 30 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक सोलर प्लांट के जरिए कमाया जा सकता है। केंद्र की कई योजना सोलर प्लांट्स (Business Idea) को लेकर है, जिनकी जानकारी आपको अपने जिले के अक्षय ऊर्जा विभाग में जाकर प्राप्त हो जाएगी।

कब तक होगी कमाई

आमतौर पर एक सोलर पैनल (Solar Plant Business) की उम्र 25 साल होती है। इसे किसी भी छत पर आसानी से लगाया जा सकता है। आप इस बिजली का इस्तेमाल खुद की जरूरत के लिए कर सकते हैं और बाकी बची हुई बिजली ग्रिड के जरिए सरकार या कंपनी को बेच (Business Idea) सकते हैं। इससे दो फायदे होंगे, पहला तो आपके घर की बिजली फ्री हो जाएगी और दूसरा ग्रिड को बिजली बेचने से कमाई भी होगी।

इसे और भी आसान तरीके से एक उदाहरण (Business Idea) के जरिए समझते हैं। मान लीजिए आपने अपने घर की छत पर 2 किलोवाट का सोलर पैनल (Solar Plant Business) लगवाया। अगर दिन में 10 घंटे धूप निकलती है, तो हर दिन इससे 10 यूनिट बिजली बनेगी। इस हिसाब से एक महीने में 300 यूनिट बिजली बनेगी।

कैसे खरीदें सोलर पैनल

सोलर पैनल खरीदने के लिए आपन अपने राज्य में नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। वैसे हर शहर में प्राइवेट डीलर (Business Idea) भी सोलर पैनल बेचते हैं। हालांकि, अगर आपको पैनल (Solar Plant Business) खरीदने के लिए सब्सिडी चाहिए, तो उसका फार्म आपको अथारिटी कार्यालय से ही ही मिलेगा। लोन लेने से पहले भी आपको अथॉरिटी से संपर्क करना होगा।

मेटनेंस फ्री है सोलर पैनल

सोलर पैनल लगाने के बाद 10 सालों तक आपको किसी भी तरह का मेंटनेंस करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, 10 साल में एक बार सोलर पैनल (Solar Plant Business) की बैटरी (Business Idea) बदलनी होगी। इसमें करीब 20 हजार रुपए तक खर्च होंगे। जगह बदने पर सोलर पैनल को एक जगह से दूसरी जगह भी आसानी से ले जाया जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵