नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच सीएनजी एक बड़ा विकल्प बनकर सामने आया है। कंपनियां भी अब सीएनजी से चलने वाले वाहन बड़े स्तर पर बनाने लगी हैं। अगर आप गांव में रहते हैं तो सीएनजी आसपास के कूडे-कचरे से बना सकते हैं।
आज का हमारा बिजनेस आइडिया सीएनजी प्लांट से ही जुड़ा है। दरअसल, गांव में आपको पर्याप्त मात्रा में पराली, कृषि अपशिष्ट पदार्थ या गोबर आसानी से मिल जाता है। इससे आप प्लांट में कंप्रेस्ड बायो गैस या सीबीजी या फिर सीएनजी बनाकर बेच सकते हैं। इस बिजनेस आइडिया की मदद से हर महीने लाखों रुपये की कमाई की जा सकती है।
प्लांट बनाने के लिए क्या है जरूरी चीजें
बायो सीएनजी या सीबीजी घर या खेत-खलिहान में भी बनाई जा सकती है। दो से तीन एकड़ जमीन में हर रोज 100 टन तक एग्रीकल्चर वेस्ट प्रोसेस किया जा सकता है। सीबीजी या सीएनजी के साथ बचा हुए वेस्ट बायो फर्टिलाइजर और स्लरी के रूप में मिलेगा, जो हाथों-हाथ बिक जाता है।
कितना होगा इन्वेस्टमेंट
वैसे तो बड़े स्तर पर प्लांट लगाने में तकरीबन 7 से 10 करोड़ की लागत आती है, लेकिन छोटा प्लांट भी लगाया जा सकता है। इतनी बड़ी राशि यदि कोई व्यक्ति लगाता भी है, तो 3 साल में प्लांट की पूरी लागत निकल जाएगी। इस तरह के नैचुरल गैस प्लांट लगाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से सब्सिडी भी मिलती है।
केंद्र सरकार की तरफ से प्रति क्यूबिक मीटर गैस करीब 4,200 रुपये की सब्सिडी देती है। इसके अलावा राज्य सरकार भी सब्सिडी देती है। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी यदि मिला दी जाए तो यह कुल परियोजना राशि का 40 प्रतिशत तक बैठ जाता है।




