back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Business Idea: कम पैसों में शुरू करें ये आसान बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

नई दिल्ली। आज के समय में हर कोई अपना बिजनेस खड़ा करना चाहता है। लेकिन, पैसे की कमी और कौन सा बिजनेस शुरू करें, इसे लेकर अक्सर मन में सवाल उठता रहता है। आज हम आपको ऐसा ही बिजनेस आइडिया (Business Idea 2021) बता रहे हैं, जिसे कम लागत में शुरू किया जा सकता है। यह बिजनेस आइडिया है धूप या अगरबत्ती बनाने का बिजनेस।

दरअसल, अगरबत्ती उत्पादन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (Business Idea 2021) भी मदद करेगा। इसके लिए सरकार ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खादी ग्रामोद्योग आयोगी की प्रस्तावित रोजगार सृजन कार्यक्रम को मंजूरी दी है। ‘खादी अगरबत्ती आत्म-निर्भर मिशन’ नाम से इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में बेरोजगारों और प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार पैदा करना और घरेलू अगरबत्ती उत्पादन में पर्याप्त तेजी लाना है।

कैसे बनती है अगरबत्ती

अगरबत्ती बनाने में कई तरह की मशीनें उपयोग की जाती हैं। इनमें ड्रायर मशीन, मिक्सचर मशीन और मेन प्रोडक्शन मशीन शामिल है। अगरबत्ती बनाने की मशीन की कीमत 35000 रुपए से 175000 रुपए तक है। इस मशीन की मदद से 1 मिनट में 150 से 200 अगरबत्ती बना सकते हैं। आटोमेटिक मशीन की कीमत 90 हजार से 1.75 लाख रुपए तक है। आटोमेटिक मशीन (Business Idea 2021) की मदद से एक दिन में 100 किलो अगरबत्ती बनाई जा सकती है।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

अगरबत्ती बनाने के लिए कच्चे माल (Business Idea 2021) में चारकोल पाउडर, गम पाउडर, बांस, नर्गिस पाउडर, खुशबूदार तेल, सेंट, फूलों की पंखुड़ियां, चंदन की लड़की, पानी, जेलेटिन पेपर, शॉ डस्ट, पैकिंग मटीरियल आदि चाहिए।

पैकेजिंग और मार्केटिंग

कोई भी उत्पाद बेचने के लिए उसकी पैकिंग और मार्केटिंग बेहद जरूरी है। ऐसे में आप किसी पैकेजिंग एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। पैकेजिंग (Business Idea 2021) के जरिए आप अपने ग्राहकों की धार्मिक मनोस्थिति को छूने की कोशिश करें। अगरबत्तियों की मार्केटिंग करने के लिए सोशल मीडिया, अखबार या टीवी में विज्ञापन दिया जा सकता है।

लगेगा कितना समय

अगरबत्ती बनाने के लिए लगने वाला समय इस्तेमाल की जा रही मशीन (Business Idea 2021) के अनुसार अलग हो सकता है। यदि आप ऑटोमेटिक मशीन का इस्तेमाल कर रहे है तो आप 1 मिनट में 150 से 200 अगरबत्ती तक बना सकते है। जबकि हाथों से बनाने पर इसकी क्षमता कारीगरों की मेहनत पर निर्भर होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵