back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस विभाग में निकली 2000 से ज्यादा पदों पर बंपर सरकारी नौकरियां, आवेदन के लिए बचे सिर्फ 6 दिन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती (BPNL Recruitment 2021) निकाल रखी है। इन पदों में सूचना अधिकारी से लेकर योजना सहायक और योजना आयतन अधिकारी के पद शामिल हैं।

बीपीएनएल द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल मिलाकर 2325 रिक्त पदों पर यह भर्ती (BPNL Recruitment 2021) निकाली है। इच्छुक अभ्यार्थी बीपीएनएल की अधिकारिक वेबसाइट bharatiyapashupalan.com पर जाकर 30 नवंबर से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता व उम्र

नोटिफिकेशन के अनुसार, योजना संचार अधिकारी के पद पर आवेदन (BPNL Recruitment 2021) करने के लिए अभ्यार्थी का ग्रैजुएट होना जरूरी है। मार्केटिंग फील्ड में एक्सपीरियंस रखने वाले आवेदकों को इसमें वरीयता दी जाएगी। वहीं योजना प्रसार अधिकारी के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है। योजना सहायक पद के लिए अभ्यार्थी का 10वीं पास होना जरूरी है।

योजना प्रसार अधिकारी और योजना सहायक पद पर मार्केटिंग डिप्लोमा या मार्केटिंग फील्ड में अनुभव रखनें वालों को वरीयता दी जाएगी। उम्र की बात करें तो योजना संचार अधिकारी पद (BPNL Recruitment 2021) के लिए उम्र सीमा 25 से 45, जबकि योजना प्रसार अधिकारी और योजना सहायक के लिए 21 से 40 वर्ष तय की गई है।

आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया

इन तीनों पदों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग तय किया गया है। अभ्यार्थियों (BPNL Recruitment 2021) को योजना सूचना अधिकारी के लिए 590 रुपये, योजना आयतन अधिकारी के लिए 708 रुपये और योजना सहायक के लिए 826 रुपये शुल्क देना होगा।

इन पदों पर अभ्यार्थियों का चयन दो चरणों में होेगा। सबसे पहले आवेदन प्रक्रिया (BPNL Recruitment 2021) पूरी होने के बाद एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन के बाद अभ्यार्थियों को ट्रेनिंग के लिए लखनऊ बुलाया जाएगा। नोटिस के मुताबिक, सभी चयनित उम्मीदवारों का निगम की तरफ से बीमा भी कराया जाएगा।

आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories