नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर बंपर भर्तियां (BOB Recruitment 2021) निकाली हैं। ग्रैजुएशन कर चुके युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 नवंबर से जारी है और अभ्यार्थियों के लिए आवेदन के लिए अब बस 10 दिनों का समय और बचा है।
ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों (BOB Recruitment 2021) के लिए आवेदन नहीं किया है। वह जल्द से जल्द BOB की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 9 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 376 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
BOB Recruitment 2021: वैकेंसी डीटेल्स
-
सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर – 326
-
ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर – 50
शैक्षिक योग्यता व उम्र
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों (BOB Recruitment 2021) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
उम्र की बात करें तो सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर आवेदन करने वाले आवेदक की उम्र 24 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर आवेदन (BOB Recruitment 2021) करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 23 से 35 के बीच मांगी गई है। अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 1 नवंबर से की जाएगी। अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 साल और एससी व एसटी वर्ग को 5 साल की छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन (BOB Recruitment 2021) इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन व अन्य प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा।




