back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Teacher Recruitment 2021: बिहार में 12000 पदों पर शिक्षक नियोजन की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Bihar Teacher Recruitment 2021: बिहार में प्राथमिक शिक्षक नियोजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बिहार शिक्षा विभाग की तरफ से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह शेड्यूल जारी हुआ है। इसकी अधिसूचना बिहार सरकार की वेबसाइट state.bihar.gov.in पर जारी हुई है।

बता दें कि बिहार शिक्षक भर्ती 2021 (Bihar Teacher Recruitment 2021) के लिए दो राउंड की काउंसलिंग पहले ही पूरी की जा चुकी है। अब तीसरे राउंड की काउंसलिंग की तारीखों का ऐलान किया गया है। शेड्यूल के अनुसार, तीसरे राउंड की काउंसलिंग 17 जनवरी 2022 से शुरू होगी।

बिहार में 1200 से ज्यादा स्कूलों / नियोजन इकाइयों में करीब 12 हजार पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए पहले और दूसरे राउंड की काउंसलिंग जुलाई और अगस्त महीने में पूरी की जा चुकी है। तीसरे राउंड की काउंसलिंग (Bihar Teacher Recruitment 2021) पहले दिसंबर में होनी थी, लेकिन पंचायत चुनाव के कारण अटकी काउंसलिंग अब 17 जनवरी से लेकर 28 जनवरी 2022 तक पूरी की जाएगी।

Bihar Teacher Recruitment 2021: प्रमुख तारीखें

  • 17 जनवरी 2022 – सामाजिक विज्ञान की काउंसलिंग क्लास 6 से 8वीं तक के लिए होगी

  • 18 जनवरी 2022 – जिला मुख्यालय में मैथ्स, साइंस और लैंग्वेज सब्जेक्ट्स के लिए 6 से 8वीं तक की काउंसलिंग होगी

  • 19 जनवरी 2022 – जिला मुख्यालय में क्लास 1 से 5वीं तक के टीचर के पदों के लिए काउंसलिंग होगी

  • 22 जनवरी 2022 – जिला मुख्यालय में क्लास 6 से 8 तक के लिए सामाजिक विज्ञान की काउंसलिंग होगी

  • 24 जनवरी 2022 – क्लास 6 से 8 तक के लिए मैथ्स, साइंस और लैंगेवेज विषयों की काउंसलिंग होगी

  • 25 जनवरी 2022 – जिला मुख्यालय में क्लास 1 से 5 तक के लिए काउंसलिंग होगी

  • 28 जनवरी 2022 – पंचायत नियोजन इकाई के लिए काउंसलिंग होगी। यह क्लास 1 से 5 तक के लिए प्रखंड मुख्यालयों में होगी

जारी करनी होगी फाइनल मेरिट लिस्ट

बिहार शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन नियोजन इकाइयों में तीसरे राउंड की काउंसलिंग की जाएगी उन्हें संबंधित जिले की वेबसाइट पर फाइनल मेरिट लिस्ट (Bihar Teacher Recruitment 2021) जारी करनी होगी। यह लिस्ट काउंसलिंग की तारीख से एक सप्ताह पहले अपडेट होगी

इसके अलावा काउंसलिंग की प्रक्रिया में किसी तरह की अनियमितता या गड़बड़ी पाई जाने पर संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी (Bihar Teacher Recruitment 2021) यानी डीईओ 24 घंटे के अंदर डीएम को सूचित कर काउंसलिंग रद्द करने की अनुशंसा करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...