back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Police SI Admit Card 2021: बिहार पुलिस एसआई और सार्जेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 26 दिसंबर को होगा पेपर

Bihar Police SI Admit Card 2021: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने पुलिस अवर निरीक्षक और प्रारक्ष अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया था, वह BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर 2021 को किया जाएगा।

पंचायत चुनाव की वजह से बदली डेट

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन पहले 5 दिसंबर को किया जाना था। लेकिन, राज्य में पंचायत चुनाव के कारण एग्जाम डेट (Bihar Police SI Admit Card 2021) में बदलाव किया गया। अब यह परीक्षा 26 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पुलिस सब इंस्पेक्टर और सार्जेंट के कुल 2213 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

वैकेंसी डीटेल्स

Bihar Police SI Admit Card 2021: अगस्त में शुरू हुए थे आवेदन

इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 अगस्त, 2020 में शुरू हुई थी। इन पदों (Bihar Police SI Admit Card 2021) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2020 निर्धारित की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस भर्ती परीक्षा के लिए करीब 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आयोग की वेबसाइट bpssc.bih.nic.in ओपन करें

  • अब होम पेज पर दिए गए Notice: Download Admit Card of Preliminary Examination for the post of Police Sub Inspector/Sergeant in Bihar Police। (Advt। No। 03/2020) के लिंक पर क्लिक करें

  • नया पेज ओपन होने के बाद Download Prelims Admit Card के लिंक पर क्लिक करें

  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें

  • एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर लें

डायरेक्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...