BEL Recruitment 2021: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited) ने इंजीनियरिंग कर चुके युवाओं के लिए भर्ती निकाली है। बीईएल द्वारा ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर 26 दिसंबर तक अपने आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन 6 दिसंबर से शुरू हुए थे। कुल 36 रिक्त पदों (BEL Recruitment 2021) पर होने वाली इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
BEL Recruitment 2021: रिक्त पदों की संख्या
-
प्रोजेक्ट इंजीनियर, सिविल – 24 पद
-
प्रोजेक्ट इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल – 6 पद
-
प्रोजेक्ट इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल – 6 पद
शैक्षिक योग्यता व उम्र
नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर आवेदन (BEL Recruitment 2021) करने वाले अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित स्ट्रीम में 4 साल की इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं 28 साल तक की उम्र के अभ्यार्थी ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्र की गणना 1 दिसंबर 2021 से की जाएगी। हालांकि, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र की सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन (BEL Recruitment 2021) इंटरव्यू और शैक्षिक योग्यता के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।





