back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आयुष मंत्रालय में निकली 5वीं पास से लेकर ग्रैजुएट्स के लिए नौकरियां, मिलेगी अच्छी सैलरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय में सरकारी नौकरी (Ayush Ministry Recruitment 2021) के लिए बेहतरीन मौका है। दरअसल, ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड यानि बीईसीआईएल ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती बीईसीआईएल द्वारा आयुष मंत्रालय के लिए कांट्रेक्ट बेसिस पर की जानी है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत विभिन्न पदों पर 55 वैकेंसी (Ayush Ministry Recruitment 2021) निकाली गई हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अभ्यार्थी 10 दिसंबर तक इन पदों के लिए बीईसीआईएल की वेबसाइट becil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नोटिस में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने हाल फिलहाल में आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

Ayush Ministry Recruitment : वैकेंसी डीटेल्स

शैक्षिक योग्यता

नोटिफिकेशन के अनुसार, मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए अभ्यार्थियों (Ayush Ministry Recruitment 2021) को कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। जबकि हाउस कीपिंग स्टाफ, माली और गार्बेज कलेक्टर पद के लिए न्यूनतम योग्यता 5वीं पास मांगी गई है। वहीं, सुपरवाइजर पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम ग्रेजुएट होने के साथ 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस भी जरूरी है।

कितनी होगी सैलरी

  • एमटीएस – 17,537 रुपये प्रति माह

  • हाउस कीपिंग स्टाफ – 15,908 रुपये प्रति माह

  • माली – 15,908 रुपये प्रति माह

  • गार्बेज कलेक्टर- 15,908 रुपये प्रति माह

  • सुपरवाइजर – 20,976 रुपये प्रति माह

आवेदन शुल्क

बीईसीआईएल द्वारा इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये बतौर आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और ईडब्लूएस वर्ग के अभ्यार्थियों को 450 रुपये आवेदन शुल्क चुकाना होंगा। आवेदन शुल्क (Ayush Ministry Recruitment 2021) का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या यूपीआई के जरिए किया जा सकता है। डिमांड ड्राफ्ट़्स, चेक, मनी ऑर्डर, पोस्टल ऑर्डर, पे ऑर्डर, बैंकर्स चेक, पोस्टल स्टांप आदि के माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

रक्षा मंत्रालय में निकली 10वीं से लेकर ग्रैजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, जाने योग्यता व आवेदन प्रक्रिया

Defense Ministry Recruitment 2021: रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले रक्षा संपदा महानिदेशालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों में जूनियर...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...