back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम राइफल्स में निकली सभी राज्यों के लिए टेक्निकल और ट्रेड्समैन की भर्ती, जानिए डीटेल्स

नई दिल्‍ली। असम राइफल्स ने देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टेक्निकल और ट्रेडसमैन की भर्तियां (Assam Rifles Recruitment Rally) निकाली है। इसके लिए जल्द ही भर्ती रैली आयोजित होने जा रही है। देशभर में कुल 1230 पदों पर यह भर्तियां की जाएंगी।

असम राइफल्स की तरफ से सभी राज्‍यों के लिए भर्ती (Assam Rifles Recruitment Rally) की संख्‍या तय कर दी गई है। सबसे ज्यादा भर्ती नागालैंड, उत्‍तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश से की जाएंगी। 11 सितंबर से इन पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन के साथ शुरू हुई थी जो तारीख 25 अक्‍टूबर तक चलेगी। असम राइफल्स की ओर से 1 दिसंबर से भर्ती रैली शुरू करने की बात कही गई हैं।

इन पदों के लिए होगी भर्ती

असम राइफल्स के मुताबिक, क्लर्क, निजी सहायक, ब्रिज और रोड ट्रेड, विद्युत फिटर सिग्नल, लाइनमैन फील्ड, इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक वाहन, इंजीनियर उपकरण मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट रिपेयरर / मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वाहन मैकेनिक, प्लम्बर, एक्स-रे सहायक, सर्वेक्षक, फार्मासिस्ट, पशु चिकित्सा सहायक, नाई, कुक, महिला सफाई, मसालची और पुरुष सफाई कर्मी के पदों पर भर्ती (Assam Rifles Recruitment Rally) की जाएगी।

शैक्ष‍िक योग्‍यता और भर्ती प्रकिया

नोटिफिकेशन के मुताबिक, तकनीकी क्षेत्र के तहत आने वाल ट्रेड्स के लिए आईआईटी सर्टिफिकेट के साथ 10वीं पास या समानांतर परीक्षा में आवेदक (Assam Rifles Recruitment Rally) को पास होना जरूरी है। सामान्‍य ट्रेड्स के लिए कम से कम योग्‍यता दसवीं पास रखी गई है।

भर्ती प्रकिया की बात करें तो यह पांच चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में फिजिकल टेस्‍ट, दूसरे में फिजिकल एफिसिएंसी टेस्‍ट, तीसरे चरण में रिटन टेस्ट, चौथे में ट्रेड टेस्‍ट और अाखिरी चरण में स्किल टेस्‍ट लिया जाएगा। इसी के आधार पर आवेदकों का चुनाव (Assam Rifles Recruitment Rally) किया जाएगा।

उम्र सीमा

असम राइफल्स में जारी इस भर्ती प्रक्रिया (Assam Rifles Recruitment Rally) के लिए आवेदक की उम्र 1 अगस्‍त 2021 को 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। आसान शब्दों में कहें तो आवेदक का जन्‍म 1 अगस्‍त 1998 से पहले और 1 अगस्‍त 2003 के बीच होना चाहिए। हालांकि, सरकार द्वारा आरक्षित वर्ग के लिए निर्धारित उम्र में छूट का नियम लागू होगा।

कैसे करें आवेदन

असम राइफल्‍स में भर्ती (Assam Rifles Recruitment Rally) के इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रकिया 11 सितंबर से जारी है, जो 25 अक्‍टूबर तक चलेगी।

किस राज्य में कितने पद

  • आंध्र प्रदेश – 64

  • अरुणाचल प्रदेश – 41

  • असम – 47

  • अंडमान निकोबर – 01

  • बिहार – 91

  • छत्तीसगढ़ – 33

  • चंडीगढ़ – 01

  • दादर और हवेली – 01

  • दमन और दीव – 02

  • दिल्ली – 08

  • गोवा – 02

  • गुजरात – 48

  • हरियाणा – 12

  • हिमाचल प्रदेश – 04

  • जम्मू-कश्मीर – 21

  • झारखंड – 51

  • कर्नाटक – 42

  • केरल – 34

  • लक्षद्वीप – 02

  • मध्य प्रदेश – 42

  • महाराष्ट्र – 61

  • मणिपुर – 74

  • मेघालय – 07

  • मिजोरम – 75

  • नागालैंड – 105

  • उड़ीसा – 42

  • पुडुचेरी – 03

  • पंजाब – 17

  • राजस्थान – 35

  • सिक्किम – 02

  • तमिलनाडु – 54

  • तेलंगाना – 48

  • त्रिपुरा – 07

  • उत्तर प्रदेश – 98

  • उत्तराखंड – 05

  • पश्चिम बंगाल – 50

  • कुल – 1230

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय सेना से जुड़ने का शानदार मौका, टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स 135 के लिए आवेदन शुरू

नई दिल्ली। युवाओं के लिए भारतीय सेना के टेक्निकल कोर में नौकरी पाने का गोल्डन चांस है। दरअसल, आज से आर्मी टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स...
spot_img

Latest Stories