back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Amcsscentry Recruitment 2021: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा में निकली 200 पदों पर अफसरों की भर्ती, यहां करें आवेदन

नई दिल्ली। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा ने शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती (Amcsscentry Recruitment 2021) निकाली है। इसके लिए आर्म्ड फोर्स की तरफ से एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। शॉर्ट सर्विस कमीशन यानी एसएससी के 200 पदों पर पुरुष और महिला उम्मीदवार शनिवार 13 नवंबर से आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक और योग्य अभ्यार्थी (Amcsscentry Recruitment 2021) सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की वेबसाइट amcsscentry.gov.in पर जाकर 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के बाद उम्मीदवारों की एक शॉर्टलिस्ट तैयार होगी, जिन्हें इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा।

वैकेंसी डीटेल्स

शैक्षिक योग्यता व उम्र

नोटिस के अनुसार सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा एसएससी भर्ती 2021 (Amcsscentry Recruitment 2021) के लिए आवेदन करने वाले आवेदक का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस या पीजी डिप्लोमा या फिर पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।

शैक्षिक योग्यता से संबंधित डीटेल्ड नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं। उम्र की बात करें तो एमबीबीएस डिग्री धारक युवाओं (Amcsscentry Recruitment 2021) के लिए अधिकतम उम्र 30 वर्ष जबकि पीजी डिग्री धारकों के लिए 35 वर्ष रखी गई है।

कैसे और कहां करे आवेदन

इस पद (Amcsscentry Recruitment 2021) के लिए आवेदन के इच्छुक युवा 13 से 30 नवंबर के बीच सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की आधिकारिक वेबसाइट amcsscentry.gov.in पर जाकर अपने आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵