नई दिल्ली। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टॉफ के 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती (Allahabad University Recruitment 2021) शुरू हो गई है। इन पदों के लिए इच्छुक अावेदक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 412 रिक्त पदों में ग्रुप ए या अधिकारी की 15 पोस्ट, ग्रुप बी की 36 और ग्रुप सी की सबसे ज्यादा 361 पोस्ट खाली हैं। सबसे ज्यादा 90 पोस्ट मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की हैं। इस पद (Allahabad University Recruitment 2021) के लिए आवेदक का 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं 12वीं पास के लिए लाइब्रेरी अटेंडेंट के 64 पद खाली हैं। इस पद के लिए आवेदक के पास लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स अनिवार्य है। इसी तरह जूनियर ऑफिस अटेंडेंट के 49, लेबोरेटरी अटेंडेंट के 47 और लेबोरेटरी असिस्टेंट के 30 पदों पर भर्ती होगी।
ग्रुप ए में यूनिवर्सिटी में लंबे समय से कर्मचारियों की भर्ती (Allahabad University Recruitment 2021) नहीं हुई है। इसी वजह से विश्वविद्यालय का काम प्रभावित हो रहा था। इलाहबाद विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने 632 पदों पर भर्ती का फैसला लिया था। लेकिन, शुक्रवार को जारी विज्ञापन में पदों की संख्या घटाकर 412 कर दी गई।
यूनिवर्सिटी की जनसंपर्क अधिकारी डॉ. जया कपूर का कहना है कि कर्मचारियों के प्रमोशन, पत्राचार कर्मचारियों के समायोजन, अनुकंपा नियुक्ति (Allahabad University Recruitment 2021) आदि की वजह से पदों की संख्या कम हुई है। कार्य परिषद में अनुमोदित 632 पदों की तुलना में विज्ञापित पदों में 220 की कमी आई है।
कंप्यूटरी ज्ञान रखने वालों के लिए बड़ा मौका
कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले युवाओं के लिए इस भर्ती में बड़ा मौका है। ग्रुप ए में सिस्टम एनालिस्ट/सिस्टम प्रोग्रामर के 2 और ग्रुप बी में कम्प्यूटर ऑपरेटर के 8 पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि ग्रुप सी में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 23 पदों पर भर्ती (Allahabad University Recruitment 2021) होनी है। इस पद के लिए बीसीए या समकक्ष योग्यता मांगी गई है। इसके अलावा जूनियर ऑफिस अटेंडेंट के 49 पदों पर भर्ती में कंप्यूटर की जानकारी रखने वालों को तवज्जो दी जाएगी।




