back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एम्स में निकली इन पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता और कैसे करना है आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पटना एम्स में नौकरी (AIIMS Recruitment 2021) का अच्छा मौका है। दरअसल, एम्स पटना ने फैकल्टी के पदों पर आवेदन मंगाए हैं। कुल 158 पदों के लिए निकाली गई इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। भर्ती के संबंध में आधिकारिक विज्ञापन भी जारी किया जा चुका है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार पटना एम्स की वेबसाइट aiimspatna.org पर जाकर अपने आवेदन कर सकते हैं। इन भर्ती प्रक्रिया (AIIMS Recruitment 2021) के लिए अंतिम तिथि 27 नवंबर निर्धारित की गई है। इस भर्ती के जरिए एम्स पटना के अलग-अलग विभागों में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर की 158 पदों पर भर्तियां होंगी।

शैक्षिक योग्यता

एम्स पटना भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक (AIIMS Recruitment 2021) के पास मेडिकल और पोस्ट ग्रैजुएशन की डिग्री के अलावा कुछ सालों का वर्क एक्सपीरियंस भी होना चाहिए। पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं मांगी गई है, जिसे अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पर चेक कर सकते हैं।

आयुसीमा की बात करें तो प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर के पदों (AIIMS Recruitment 2021) पर उम्मीदवार की उम्र 58 से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर अधिकतम उम्र 50 साल रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन

इन पदों पर चयन आवेदन में दी गई जानकारियों के माध्यम से उम्मीदवारों (AIIMS Recruitment 2021) की शॉर्टलिस्ट तैयार करने के साथ होगी। इसके बाद आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उन्हें अपने ईमेल पर इंटरव्यू से जुड़ी सभी जानकारियां दी जाएंगी।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए एम्स पटना की आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.org पर जाकर आवेदन (AIIMS Recruitment 2021) कर सकते हैं। इसके बाद सभी जरूरी जानकारी, आवेदन पत्र की कॉपी, फोटो और दस्तावेजों को अटैच कर AIIMS Patna, Phulwarisharif, Patna- 801507 पते पर भेजना होगा। आवेदन के साथ सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 1200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

एम्स पटना भर्ती से जुड़ा आधिकारिक विज्ञापन यहां चेक करें

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,अब सरकारी नौकरी में महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। अब...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵