नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के कैरेंस में सोमवार को हिलटन डबल ट्री होटल की छत पर हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से पायलट की मौत हो गई है। घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई।इसके बाद होटल को खाली भी करा लिया गया है।
प्लेन ट्विन इंजन वाला था, प्रोपलर बंद हो गए थे
प्लेन ट्विन इंजन वाला था। इसके दोनों प्रोपलेर बंद हो गए थे। इसके बाद होटल की छत से टकराने के कारण क्रैश हो गया था। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियों में देखा जा सकता है कि किस तरह प्लन क्रैश हुआ।
इस घटना से पब्लिक सेफ्टी को कोई खतरा नहीं है
पुलिस ने बताया कि इससे पब्लिक सेफ्टी को खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि पायलट का इरादा क्या था? वो किस दिशा में प्लेन को लेकर जा रहा था। होटल में रह रहे दो लोगों को धुएं के सांस के अंदर जाने के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इस कारण से उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन बाद में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
पुलिस के साथ जांच में सहयोग कर रही है एविएशन कंपनी
हेलीकॉप्टर की ओनर कंपनी नौटिलस एविएशन ने बताया कि वह पुलिस के साथ जांच में सहयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही फॉरेंसिंक क्रैश यूनिट ऑस्ट्रेलिया ट्रांसपोर्ट सेफ्टी रेग्यूलेटर के साथ मिलकर काम कर रही है। इस घटना से संबंधित अन्य जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in




