back to top
20.2 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

औरंगाबाद में आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव के लिए शिंदे समूह जिम्मेदार: अंबादास दानवे

अंबादास दानवे ने बुधवार को आरोप लगाया कि शिंदे समूह के विधायक रमेश बोरनारे ने अपने कार्यकर्ताओं को आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव के लिए भेजा था।युवा नेता आदित्य ठाकरे इस समय औरंगाबाद के दौरे पर हैं।

मुंबई,एजेंसी । विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने मंगलवार को औरंगाबाद में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के युवा नेता आदित्य ठाकरे के काफिले पर हुए हमले के लिए बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के विधायक रमेश बोरनारे को जिम्मेदार बताया है। दानवे ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आदित्य ठाकरे की वीवीआईपी सुरक्षा में सेंध लगाए जाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की गहन छानबीन करने की मांग की है।

अंबादास दानवे ने विधायक रमेश बोरनारे हमले का आरोप लगाया

अंबादास दानवे ने बुधवार को आरोप लगाया कि शिंदे समूह के विधायक रमेश बोरनारे ने अपने कार्यकर्ताओं को आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव के लिए भेजा था। दानवे ने कहा कि औरंगाबाद पुलिस इस मामले में पूरी तरह मूकदर्शक बनी रही। दानवे ने कहा कि सरकार जानबूझकर आदित्य ठाकरे की सुरक्षा की उपेक्षा कर रही है।

आदित्य ठाकरे इस समय औरंगाबाद के दौरे पर हैं

दरअसल शिवसेना (उबाठा) के विधायक और युवा नेता आदित्य ठाकरे इस समय औरंगाबाद के दौरे पर हैं। महलगाव में शिवसंवाद यात्रा और रमाबाई की शोभायात्रा एक साथ शुरू हुई थी। उसी समय आदित्य ठाकरे के काफिले पर पथराव हुआ था। इस मामले को लेकर राकांपा नेता और पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने भी पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़ा किया है। छगन भुजबल ने कहा कि नेता चाहे किसी भी दल का हो, पुलिस की सुरक्षा में कोताही नहीं की जानी चाहिए। औरंगाबाद में जो हुआ वह गलत है। इस तरह किसी भी नेता के सुरक्षा में खिलवाड़ ठीक नहीं है। इस मामले की गहन छानबीन की जानी चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵