back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुवाहाटी में 14 अप्रैल को बिहू नृत्य का विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी, PM मोदी भी बनेंगे गवाह

असम प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री मोदी का गुवाहाटी एयरपोर्ट से सड़क के रास्ते सोरुसजाई स्टेडियम तक पहुंचने के दौरान भव्य स्वागत करने की योजना बना रही है।

गुवाहाटी, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को असम आ रहे हैं। बोहाग बिहू के दिन बिहू नृत्य का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की गयी है। गुवाहाटी शहर के सोरूसजाई स्टेडियम में एक ही समय में 11 हजार से अधिक बिहुवा-बिहुवतियां (पुरुष-महिला नृत्य कलाकार) बिहू नृत्य का प्रदर्शन कर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। इस दिन असम प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री मोदी का गुवाहाटी एयरपोर्ट से सड़क के रास्ते सोरुसजाई स्टेडियम तक पहुंचने के दौरान भव्य स्वागत करने की योजना बना रही है।

सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई

हालांकि, इस संबंध में सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन असम प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करने की तैयारी कर रही है।उल्लेखनीय है कि इसी दिन चांगसारी स्थित एम्स का भी प्रधानमंत्री औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की लंबे समय से यह इच्छा रही है कि पूर्वोत्तर के लोगों को चिकित्सा सेवा प्रदान करने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाए। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी असम में एम्स समेत तीन नए मेडिकल कॉलेजों का भी औपचारिक रूप से वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।

14 अप्रैल को चांगसारी में एम्स का उद्घाटन

14 अप्रैल को चांगसारी में एम्स के उद्घाटन के साथ नरेन्द्र मोदी वर्चुअली कोकराझार, नगांव और नलबाड़ी में तीन नवनिर्मित मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन भी करेंगे। हाल ही में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने मेडिकल शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने की अपनी अनुमति दी है। राज्य सरकार ने इसके लिए अभी से जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस’ को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं

माना जा रहा है कि इस दिन प्रधानमंत्री मोदी पूर्वोत्तर के लिए पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं। हालांकि, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) ने इस संबंध में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद पूसीरे के सूत्रों ने बताया है कि केंद्रीय रेलवे मंत्रालय को वंदे भारत चलाने के लिए आवश्यक सभी तैयारियों की जानकारी से अवगत करा दिया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि रेलवे मंत्रालय की ओर से इस संबंध में क्या तैयारियां की गई हैं।

न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी को जोड़ने वाली सबसे तेज ट्रेन

संभवतः पूर्वोत्तर में चलने वाली वंदे भारत न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी को जोड़ने वाली सबसे तेज ट्रेन सेवा होगी। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोरूसजाई स्टेडियम से असम के लोगों को बिहू के उपहार के रूप में नामरूप में असम पेट्रोकेमिकल लिमिटेड के विस्तारित मेथनॉल प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे। असम पेट्रोकेमिकल लिमिटेड लोकार्पण के बाद रोजाना 500 टन मेथनॉल और 200 टन फॉर्मोलिन का उत्पादन करके भारत के साथ-साथ भूटान और बांग्लादेश के बाजारों पर कब्जा करने की योजना बना रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...