back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

असम-अरुणाचल सीमा विवाद होगा खत्म, शाह की उपस्थिति में होगा एमओयू

गृह मंत्रालय के अनुसार दोनों राज्यों के प्रतिनिधि आज नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे।

नई दिल्ली,एजेंसी। असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच वर्षों से जारी सीमा विवाद का मुद्दा अब सुलझने जा रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में गुरुवार को एक समझौता ज्ञापन पर दोनों राज्य के प्रतिनिधि हस्ताक्षर करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने आज इसकी सूचना दी है। गृह मंत्रालय के अनुसार दोनों राज्यों के प्रतिनिधि आज नॉर्थ ब्लॉक में शाम पांच बजे गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेंगे।

मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एक समझौता ज्ञापन

उल्लेखनीय है कि असम कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश के साथ दशकों से चल रहे सीमा विवाद के मुद्दे को सुलझाने के लिए बुधवार को फैसला लिया है। राज्य सरकार की गठित 12 क्षेत्रीय समितियों द्वारा दी गई सिफारिशों को बुधवार को राज्य सरकार ने मंजूरी दी थी। उसके बाद आज दोनों राज्य के प्रतिनिधि केन्द्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में रहकर बिहार चलाएंगे नीतीश? JDU ने BJP के सामने रखी शर्त, कहा- हमें मिले गृह विभाग, दो डिप्टी CM और स्पीकर पद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राष्ट्रीय राजनीति...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...