back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात: भाजपा विधायक हार्दिक पटेल की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी

अहमदाबाद जिले की विरमगाम सीट से भाजपा विधायक और पाटीदार आंदोलन से चर्चा में आए नेता हार्दिक पटेल के खिलाफ सुरेन्द्रनगर जिले के धांगध्रा अदालत ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।

अहमदाबाद, एजेंसी। अहमदाबाद जिले की विरमगाम सीट से भाजपा विधायक और पाटीदार आंदोलन से चर्चा में आए नेता हार्दिक पटेल के खिलाफ सुरेन्द्रनगर जिले के धांगध्रा अदालत ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। पटेल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

पाटीदार आंदोलन के दौरान हार्दिक पटेल ने बिना अनुमति के सभा की थी

पाटीदार आंदोलन के दौरान हार्दिक पटेल ने बिना अनुमति के सभा की थी। मामले में धांगध्रा तहसील पुलिस ने हार्दिक पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में अदालत में लगातार गैर हाजिर रहने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। हाल में हार्दिक को जामनगर की अदालत से राहत की खबर मिली थी, जिसमें उन्हें मामले से बरी किया गया था।

ध्रांगध्रा तहसील पुलिस स्टेशन में हार्दिक पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था

जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान ध्रांगध्रा के हरीपार गांव में हार्दिक पटेल की सभा हुई थी। बिना अनुमति के आयोजित इस सभा में आचार संहिता का उल्लंघन किया गया और इसके लिए ध्रांगध्रा तहसील पुलिस स्टेशन में हार्दिक पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵