back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू में एक दिन में दो एनकाउंटर; एक जवान शहीद, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 24 घंटे में दूसरी मुठभेड़

पुंछ जिले में भी आतंकवादियों की घुसपैठ को सेना ने किया विफल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया है। यह पिछले 24 घंटों में दूसरा एनकाउंटर है। इस एनकाउंटर में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि, एक जवान घायल भी हो गया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने मिलकर की कार्रवाई

कुछ दिन पहले भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस को इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना दी गई थी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर एनकाउंटर किया और एक आतंकवादी को मार गिराया है।

आतंकवादियों ने शुरू की गोलीबारी

सेना की ओर से 24 जुलाई को जारी बयान में कहा गया है कि सर्च ऑरपेशन अभी भी जारी है। इलाके में आतंकवादियों की संदिग्ध मौजूदगी की जानकारी के बाद सेना ने कार्रवाई शुरू की, जिसके जवाब में आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी है।

वाइट नाइट कॉर्प्स ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

वाइट नाइट कॉर्प्स की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा गया है कि वाइट नाइट कॉर्प्स के सभी जवान लैंस नायक सुभाष चंदर को सलाम करते हैं, जिन्होंने अपनी ड्यूटी के समय अपनी जान की बाजी लगा दी। शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते हुए सेना उनके परिवार के साथ है। 

पुंछ में भी एक जवान हुआ शहीद, आतंकवादी घुसपैठ को किया विफल

मंगलवार को पुंछ जिले के मेंधार तहसील बट्टल एरिया के केजी सेक्टर में भी सेना का एक जवान शहीद हुआ है। सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ को विफल कर दिया है। उल्लेखनीय है कि जम्मू के पुंछ, रजौरी, डोडा, रईसी और कठुआ जिले में आतंकवादियों की गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सेना ने 4000 जवानों को तैनात किया है। इन जावानों में पैरा कमांडोस और वो जवान हैं जिन्हे पहाड़ी क्षेत्रों में तैनात होने की ट्रेनिंग दी जाती है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘एक्‍शन ऐसा हो कि दोबारा ना करे हमला’ पहलगाम हमले को लेकर PAK पर फूटा फारूक अब्दुल्ला का गुस्सा

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में शोक, संवेदना और रोष की लहर दौड़ रही...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵