back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राहुल गांधी गलती से बने हिंदू…शशि थरूर धृतराष्ट्र, संसद में अनुराग ठाकुर के इस बयान पर मच गया बवाल

अनुराग ठाकुर ने अपने बयान पर 7 चक्रव्यूहों का जिक्र किया, शशि थरूर को बताया घृतराष्ट्र

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कई लोग गलती से हिंदू बन गए हैं और उनका महाभारत को लेकर ज्ञान भी वैसा ही है।

इन लोगों को संविधान का ज्ञान नहीं है

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान अनुराग ने कहा कि इन लोगों को न तो संविधान का ज्ञान है ना महाभारत का। यह लोग गलती से हिंदू बना दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर राहुल महाभारत और चक्रव्यूह के बारे में ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं, तो वो अपने पार्टी के सांसद के साथ जुड़ सकते हैं।

कांग्रेस नेता शशि थरूर को कहा धृतराष्ट्र

उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर की ओर इशारा करते हुए कहा कि नॉवल के लीडर धृतराष्ट्र हैं, उनकी पार्टी कौरवों की है और लीडर प्रियदर्शनी है। राहुल जी को यह जानकारी होनी चाहिए।

सात चक्रव्यूहों का अनुराग ठाकुर ने किया जिक्र

अनुराग ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के इमरजेंसी लगाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 7 चक्रव्यूह लगाए हैं। पहली कांग्रेस है जिसने देश को विभाजित किया। दूसरा कश्मीर का मुद्दा है। तीसरा है इंदिरा गांधी की लगाई हुई इमरजेंसी।

 

चौथा है राजीव गांधी का बोफोर्स, पांचवा संजय गांधी जिन्होंने सनातन धर्म के विरुद्ध नफरत फैलाई। छठा है राहुल गांधी जिन्होंने देश की राजनीति को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि वो सातवें का नाम नहीं लेंगे क्योंकि सब उन्हें जानते हैं।

अनुराग ठाकुर इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि झूठ के पैर नहीं होते हैं और कांग्रेस पार्टी झूठी है। कांग्रेस पार्टी कंधे पर सवारी करती है जैसे बंदर मदारी के कंधे पर बंदर होता है।

इसके बाद राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर ने उन्हें गाली दी है, उनकी बेइज्जती की है। लेकिन उन्हें माफी भी नहीं चाहिए। 

दलितों की बात करो तो गाली खानी पड़ती है: राहुल

राहुल गांधी ने महाभारत की बात करते हुए कहा कि, ‘स्पीकर सर, जो भी दलितों की बात उठाता है उसे गाली खानी ही पड़ती है। राहुल ये सब गालियां खुशी से खाएंगे, महाभारत की बात हुई तो अर्जुन को सिर्फ मछली की आंख दिख रही थी, तो हमें जातीय जनगणना चाहिए,वह हम करा के रहेंगे। इसके पीछे चाहे उन्हें कितनी भी गाली दी जाए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

 

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵