back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमृतपाल को लेकर इंडो-नेपाल बार्डर पर बढी चौकसी, जानकारी साझा करने के लिए एजेंसी ने जारी किया नंबर

वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया अमृतपाल सिंह और उसके 5 साथी बिहार के रास्ते नेपाल भाग सकते हैं।नेपाल में घुसने की आशंका को लेकर बॉर्डर पर तैनात एसएसबी समेत सभी एजेंसियो को सतर्क रहने को कहा गया है।

खलिस्तान समर्थक भगोड़ा वांछित अमृतपाल सिंह और उसके समर्थको का नेपाल में घुसने की आशंका को लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी समेत सभी सुरक्षा एजेंसियो को सतर्क रहने को कहा गया है। भारत से नेपाल जाने वालों सभी वाहनो व आने जाने वालो की सघन जांच के साथ ग्रामीण क्षेत्रो के सभी आउट पोस्ट को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

बताया गया कि वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया अमृतपाल सिंह और उसके अन्य 5 साथी बिहार के रास्ते नेपाल भाग सकते हैं।ऐसी आशंका जतायी गयी है,कि पंजाब समेत देश के अन्य राज्यो मे इन लोगो को पकड़ने के लिए चल रहे विशेष अभियान के कारण ये नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर सकते है।इस कारण एसएसबी के सभी DIG और कमांडेंट को अलर्ट करते हुए सभी आउट पोस्ट व ग्रामीण क्षेत्रो की खुली सीमा पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।इस निर्देश के बाद पूर्वी चंपारण जिला के आईसीपी के साथ लैंड कस्टम पर सुरक्षा बढा दी गयी है।

इमीग्रेशन व एसएसबी के अधिकारियो के अनुसार रक्सौल बार्डर को विदेशी घुसपैठी,भगोड़े अपराधी व आतंकवादी नेपाल में प्रवेश का सहज रास्ता मानते रहे है,ऐसे में यहां के सभी संवेदनशील प्वाइंट पर विशेष नजर रखी जा रही है।

उल्लेखनीय है,कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसी देश भर मे खलिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह,पपलप्रीत सिंह उर्फ परगत सिंह, बिक्रमजीत सिंह उर्फ लड्डू, वरिन्दर सिंह उर्फ वीरेंद्र सिंह उर्फ बिंदा बाबर, हरजीत सिंह उर्फ चाचा और गुरिंदर पाल सिंह की तलाश कर रही है।

बताया गया कि इन लोगो ने गत दिनो पंजाब के अजनाला पुलिस स्टेशन पर हुए मॉब अटैक का आयोजन किया था। सुरक्षा एजेंसियो ने इन्हे पकड़ने के लिए आम लोगो को भी सहयोग करने की अपील करते हुए इनके संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर इन नंबरों 8238553859, 8285643043, 8054975964 पर कॉल कर जानकारी देने की अपील की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अमृतपाल सिंह केस में पंजाब सरकार को हाई कोर्ट की फटकार, देरी से जवाब देने पर 10 हजार का जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने खंडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह से जुड़े मामले में पंजाब सरकार पर सख्ती दिखाई...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...