नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। कोर्ट ने अफजाल अंसारी को अपहरण और हत्या के एक मामले में दोषी करार देते हुए चार साल कारावास की सजा सुनाई गई थीं।
लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना
लोकसभा सचिवालय ने बीते सोमवार को अधिसूचना जारी कर कहा है कि दोषी ठहराये जाने के बाद गाजीपुर का संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले अफजाल अंसारी की सदस्यता खत्म की जाती है। सचिवालय ने अधिनियम 1951 की धारा 8 और भारत के संविधान के अनुच्छेद 102 (1) के प्रावधानों के तहत उन्हें दोषी ठहराये जाने के बाद लोकसभा सदस्यता रद्द की जाती है।




