back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Rain: सांसों के संकट पर राहत की फुहार, दिल्ली में बारिश से प्रदूषण छूमंतर; प्रकृति ने संभाला मोर्चा

New Delhi: राजधानी दिल्ली-एनसीआर में रात से हो रही बारिश ने आज सुबह सांसों को राहत प्रदान की। सुबह सैर पर जाने वालों को सांस लेने में ज्यादा तकलीफ नहीं हुई। हालांकि AQI अभी भी कई जगह खराब है।

नई दिल्ली, हि.स.। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में रात से हो रही बारिश ने आज सुबह सांसों को राहत प्रदान की। सुबह सैर पर जाने वालों को सांस लेने में ज्यादा तकलीफ नहीं हुई। हालांकि हवा की गुणवत्ता अभी भी कई जगह खराब है। अगर बरसात और हुई तो निश्चित तौर पर इसमें सुधार हो सकता है। संकट के फौरी हल के लिए सरकार और अदालत लगातार प्रयासरत हैं। आसमान में बादलों का डेरा देखकर ऐसा लगता है कि प्रकृति ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 400 पर आ गया। गुरुवार को यह 500 पार कर गया था। आज सुबह आनंद विहार में एक्यूआई 462, आरके पुरम में 461, पंजाबी बाग में 460 और आईटीओ में 464 रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो वायु प्रदूषण में और भी सुधार हो सकता है।

दिल्ली में ग्रेप चार के नियम लागू

उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर की हवा इतनी जहरीली थी कि राजधानी का कोई भी इलाका सांस लेने लायक नहीं था। आज हो रही राहत की बारिश के साथ लोगों को साफ हवा भी मिल गई है। इस बीच दिल्ली में ग्रेप चार के नियम लागू हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रदूषण से चेहरे की चमक हुई फीकी? अपनाएं ये 6 आसान स्किन केयर टिप्स

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क ।बढ़ता प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों और स्वास्थ्य के लिए ही खतरा नहीं है, बल्कि यह हमारी त्वचा को भी नुकसान...
spot_img

Latest Stories