back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनियंत्रित पिकअप वाहन की मोटर साइकिल से टक्कर, दंपति समेत 4 की मौत

पिकअप वाहन का टायर फटने से वाहन चालक असंतुलित हो कर डिवाइडर क्रॉस कर सामने से आ रहे दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।

अहमदाबाद/सूरत, एजेंसी। सूरत जिले के कामरेज अंत्रोली गांव के समीप वेलंजा-नवी पारडी रोड पर देर रात पिकअप वाहन और दो मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर में दंपति और एक वृद्ध राहगीर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। पिकअप वाहन का टायर फटने से वाहन चालक असंतुलित हो कर डिवाइडर क्रॉस कर सामने से आ रहे दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।
घटना में बाइक सवार दंपति विपुल गोहिल (38), गीताबेन (37) समेत अन्य मोटर साइकिल पर सवार अजय ऐरडा (25), भावेश भरडा (30) और एक अन्य वृद्ध राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी में भावेश भरडा को छोड़ चारों की मौत हो गई। भावेश को खोलवड के दीनबंधु अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार
जानकारी के अनुसार सीमाडा स्थित नंदनी रो हाउस में रहने वाले दंपति विपलु गोहिल और गीताबेन शनिवार और रविवार के अवकाश को लेकर सूरत के समीप फार्म हाउस में घूमने गए थे। दिन भर वहां रहने के बाद वे दोनों बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे, इस दौरान वेलंजा-नवी पारडी रोड पर पिकअप वाहन की टक्कर में हादसे के शिकार हो गए। दंपति मूल भावनगर जिले के पालीताणा के रहने वाले बताए गए हैं। इसके अलावा अन्य बाइक पर वराछा के कमल पार्क सोसायटी निवासी अजय एरडा और भावेश भरडा भी आ रहे थे। पिकअप वाहन ने इनके वाहन को भी चपेट में ले लिया। इसके अलावा एक अन्य वृद्ध राहगीर भी पिकअप वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में दूसरे बाइक पर सवार अजय और वृद्ध राहगीर की मौत हो गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

Ahmedabad Plane Crash: ज्यादातर टेकऑफ के दौरान ही क्रैश क्यों हो जाते है प्लेन, ये हैं पांच बड़ी वजह

 नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ के समय एयर इंडिया का एक यात्री विमान दर्दनाक...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...