Loksabha Election: कैसरगंज का क्या है हरियाणा से कनेक्शन, जिसके आधार पर तय होगा बृजभूषण शरण सिंह का टिकट

Loksabha Election: बृजभूषण शरण सिंह का महिला पहलवानों के साथ शोषण के आरोप के कारण भाजपा बड़े सोच विचार के साथ इस लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारने की सोच रही है।
Brij Bhushan Sharan Singh
Brij Bhushan Sharan Singhraftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव का आगाज हो चूका है। देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल 2024 को पूरा हो चूका है। जिसका परिणाम 4 जून 2024 को आएगा। वहीं उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के चयन को लेकर भाजपा का संशय बना हुआ है। कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण शरण सिंह जीत दर्ज करते हुए आ रहे हैं। लेकिन बृजभूषण शरण सिंह का महिला पहलवानों के साथ शोषण के आरोप के कारण भाजपा बड़े सोच विचार के साथ इस लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतारने की सोच रही है।

ऐसे में भाजपा बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट सकती है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी कैसरगंज लोकसभा सीट पर प्रत्याशी का चयन हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 की मजबूती को ध्यान में रखते हुए ही करेगी। अगर भाजपा कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण शरण सिंह को लोकसभा का प्रत्याशी बनाती है और हरियाणा में इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है। तो भाजपा अपना यह निर्णय नहीं बदलेगी। अगर भाजपा का बृजभूषण शरण सिंह को टिकट देने का निर्णय हरियाणा में पार्टी के लिए मुश्किलें पैदा करती है तो ऐसे में भाजपा बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट सकती है।

भाजपा के रणनीतिकारों का हरियाणा की सभी सीटों पर आकलन

भाजपा के रणनीतिकार हरियाणा की दसों लोकसभा सीटों पर अपनी स्थिति का आकलन कर रहे हैं। अगर उनको लगता है कि बृजभूषण शरण सिंह को टिकट देने से हरियाणा की लोकसभा सीटों में उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। तो ऐसे में भाजपा बृजभूषण शरण सिंह को किसी भी हाल में कैसरगंज लोकसभा से टिकट टिकट नहीं देगी। इस अवस्था में भाजपा किसी अन्य उम्मीदवार को इस सीट से चुनावी मैदान में उतार देगी।

बृजभूषण शरणसिंह जनता के बीच अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कर रहे हैं

बृजभूषण शरणसिंह ने 18 अप्रैल 2024 को ही दिल्ली में एक इंटरव्यू में उनके टिकट पर बने संशय के बारे में पूछे जाने पर रामचरितमानस की चौपाई का प्रयोग करते हुए कहा कि "होइहै वहै जो राम रचि राखा" हालांकि बृजभूषण शरणसिंह को भाजपा ने अभी कैसरगंज से लोकसभा का टिकट नहीं दिया है। लेकिन वह कैसरगंज लोकसभा सीट पर जनता के बीच अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in