Rahul Gandhi
Rahul Gandhi Raftaar

अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कांग्रेस नेता ने खुद दिया इसका जवाब!

Lok Sabha Election 2024: उत्तार प्रदेश के गाजियाबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साझा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर मीडिया में अपना प्‍लान साझा किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लोकसभा चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी दल अपनी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतर गए है। इसको लेकर आज उत्तार प्रदेश के गाजियाबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साझा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर मीडिया में अपना प्‍लान साझा किया है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने आगामी आम चुनाव को लेकर यूपी में कैसे जीत का परचम लहराएंगे इस मुद्दें पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। इस दौरान एक संवाददाता ने राहुल गांधी से अमेठी से चुनाव लड़ने या न लड़ने के विषय में सवाल किया।

अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर राहुल गांधी ने दिया जवाब

हालांकि, इस बार राहुल गांधी सिर्फ केरल के वायनाड से ही चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने अब तक तक अमेठी से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये भाजपा वाला का सवाल है, बहुत अच्छा। देखिए मुझे जो भी आदेश मिलेगा मैं उसका पालन करूंगा। हमारी पार्टी में ये सभी (उम्मीदवारों के चयन) निर्णय CEC द्वारा लिए जाते हैं। मेरे चुनाव लड़ने या न लड़ने की बात नहीं है। उन्‍होंने कहा, यह सीईसी का फैसला है। वह इस बारे में जो फैसला लेगी, हम उसको मान्य करेंगे।

पश्चिम UP की हवा देश में बदलाव का प्रतीक है- अखिलेश यादव

इससे पहले आज सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कौशाम्बी के होटल रेडिशन ब्लू में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। दोनों ने भाजपा को घेरने की कोशिश की। राहुल ने जहां जातिगत जनगणना को समाज के विकास के लिए जरूरी बताया तो अखिलेश ने पश्चिम की हवा को देश में बदलाव का प्रतीक बताया है। राहुल ने कहा कि यह विचारधारा का चुनाव है। गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है। लोकसभा चुनाव में हमारे मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज सारा पैसा 20-25 लोगों के पास है। इससे समाज मे आर्थिक असमानता बढ़ रही है। किसान फसल का सही दाम मांग रहा है, लेकिन मोदी सरकार नहीं सुन रही। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में इंडी गठबंधन के आइडियाज शामिल हैं।

गठबंधन की बनेगी सरकार- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता गांधी ने कहा कि चुनाव में भाजपा का सफाया होगा। गठबंधन की सरकार बनेगी। गठबंधन की सरकार गरीब महिलाओं को एक लाख रुपये और बेरोजगारों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देगी। किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। एमएसपी भी लागू होगी महिलाओं को हर माह आठ हजार रुपये दिए जाएंगे । पेपर लीक को खत्म करने के लिए कानून बनाया जाएगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन गाजियाबाद से गाजीपुर तक क्लीन स्वीप करेगा। आज लूट और झूठ एनडीए गठबंधन की पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वोटों का बिखराव न होने दें। हर हाल में बूथ की चौकीदारी करें। दोनों नेताओं ने गाजियाबाद से डॉली शर्मा, बागपत से अमरपाल शर्मा, गौतमबुद्धनगर से डॉ. महेंद्र नागर और बुलंदशहर से बाल्मीकि को वोट देने को अपील की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in