Lok Sabha Election Phase 2: 13 राज्यों की 88 सीटों वोटिंग हुई शुरू, जानें हॉट सीट्स पर 2019 में क्या था रिजल्ट

New Delhi: दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव के मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारी हैं।
Lok Sabha Poll
Lok Sabha PollRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। फेज़ 2 में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में राहुल गांधी, शशि थरूर, तेजस्वी सूर्या समेत कई बड़े चेहरों की किस्मत दाव पर लगी है।

इन राज्यों की सीटों पर होगा चुनाव

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में केरल की सभी 20 सीटों, कर्नाटक की 28 सीटों में से 14 सीटों, राजस्थान की 13 सीटों, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की 8-8 सीटों, मध्य प्रदेश की 6, असम और बिहार की 5-5, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3-3, और जम्मू-कश्मीर, त्रिपुरा की एक एक सीटें शामिल हैं।

इन प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करेगी जनता

दूसरे चरण में होने वाले मुख्य उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (तिरुवनंतपुरम), कांग्रेस के शशि थरूर (तिरुवनंतपुरम), भारतीय जनता पार्टी के तेजस्वी सूर्या (बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा), हेमा मालिनी (मथुरा), अरुण गोविल (मेरठ), कांग्रेस नेता राहुल गांधी (वायनाड) से शामिल हैं। इनके अलावा, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश (बैंगलोर ग्रामीण), कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (मांड्या) और निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव (पूर्णिया), CPI (M) के एनी राजा (वायनाड) से चुनाव लड़ रहे हैं।

केरल

2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड से 4.31 लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। केरल में 2019 के लोकसभा चुनावों में सबसे अधिक अंतर से उन्होंने जीत दर्ज की। उन्होंने एलडीएफ उम्मीदवार पीपी सुनीर को हराकर 64.94 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। NDA ने बीडीजे (एस) नेता तुषार वेल्लापल्ली को मैदान में उतारा था। वहीं दूसरी ओर, तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर शशि थरूर ने 2014 और 2019 दोनों लोकसभा चुनावों में महत्वपूर्ण अंतर से भाजपा पर जीत हासिल करते हुए सीट पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। शशि थरूर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस रहे हैं, जहां उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। उनके विरोधियों में भाजपा से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और CPI (M) के पन्नियन रवींद्रन शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। मथुरा लोकसभा सीट पर हेमा मालिनी हैट्रिक की तैयारी में लगी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में अभिनेत्री से नेता बनी हेमा मालिनी ने मथुरा सीट पर शानदार जीत हासिल की। उन्होंने लगभग 5,30,000 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के कुंवर नरेंद्र सिंह को 293,000 से अधिक वोटों से हराया। मेरठ लोकसभा सीट पर भी दूसरे चरण में चुनाव होगा। लंबे समय से तीन बार के भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल की जगह रामायण टीवी श्रृंखला में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को भाजपा ने टिकट दिया है।

राजस्थान

राजस्थान में दूसरे चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा। इस बीच कोटा लोकसभा सीट सबकी नजरें टिकी हैं क्योंकि इस सीट से तीसरी बार जीत का हैट्रिक लगाने के लिए लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला मैदान में हैं। उन्होंने 2014 और 2019 से कोट लोकसभा सीट पर अपनी पकड़ बनाई है। लोकसभा में अपने कार्यकाल से पहले, ओम बिरला ने पहले ही राजस्थान में एक मजबूत राजनीतिक उपस्थिति स्थापित कर ली थी। उन्होंने 2003 से 2014 तक राजस्थान विधानसभा के सदस्य के रूप में कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से संतोष पांडे 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह के बाद विजयी हुए थे। राजनांदगांव के चुनावी मैदान में भूपेश बघेल के उतरने से क्षेत्र में मुकाबला तेज हो गया है। इस सीट पर भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत की है। भूपेश बघेल के मैदान में उतरने से भाजपा का पासा पलट गया है। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 3 सीटों पर मतदान होगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in