Lok Sabha Poll: MVA में सीट बंटवारे के बाद, कांग्रेस नेताओं ने जताया विरोध, पार्टी के अंदर चल रहा हंगामा

Mumbai News: महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में कांग्रेस नेताओं ने महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे पर नाराजगी जताई है।
Varsha Gaikwad
Lok Sabha Poll
Varsha Gaikwad Lok Sabha PollRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सीट बंटवारे के ऐलान के बाद राज्य में कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई है। पार्टी के अंदर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कई नेता सीट बंटवारे का विरोध कर रहे हैं। इसी विवाद को लेकर संजय निरुपम ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया था।

कांग्रेस मुंबई में 2 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुंबई में सीट बंटवारे को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ दिल्ली हाईकमान के पास शिकायत दर्ज की है। मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के खाते में सिर्फ 2 सीटें ही आई हैं। कांग्रेस मुंबई मध्य-उत्तर और मुंबई-उत्तर से लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस वरिष्ठ नेता वर्षा गायकवाड़ ने मुंबई मध्य-दक्षिण से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन यह सीट अब शिवसेना (UBT) के खाते में चली गई। इसके बावजूद वर्षा गायकवाड़ ने पार्टी के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुंबई की सीटों को लेकर सभी दलों में खींंचा-तानी चलती है। आपको बता दें कि मुंबई की सभी 6 सीटें हॉट सीटों में आती हैं। सभी दलों की नजर यहां की सीटों पर रहती है।

कांग्रेस ने की मुंबई में 3 सीटों की मांग

कांग्रेस नेताओं के एक डेलिगेशन ने आज दिल्ली में पार्टी हाईकमान से शिवसेना (UBT) के साथ सीट बंटवारे पर फिर से बातचीत करने का निवेदन किया। कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि हम 5 सीटों पर चुनाव लड़ते और NCP 1 सीट पर लेकिन अब हम MVA में चुनाव लड़ रहे हैं तो बंटवारा बराबर का होना चाहिए कांग्रेस के खाते में 3 सीटें आनी चाहिए। हमने ये बात पार्टी की ओर से नेतृत्व कर रहे नेताओं के सामने रखी थी। मुंबई और महाराष्ट्र दो अलग-अलग संगठनात्मक इकाइयां हैं और नेतृत्व कर रहे नेताओं को हमारी मांग को मजबूती से प्रस्तुत करना चाहिए था। वर्षा गायकवाड़ ने आगे कहा कि पार्टी ने बीते कुछ दिनों में बहुत उथल-पुथल हुई। लेकिन जमीनी तौर पर पार्टी अभी भी मज़बूत है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी को मुंबई की सीटों पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए था। हालांकि हम पार्टी के फैसले को मानते हैं। लेकिन हम अपनी मांग पार्टी हाईकमान तक ज़रुर पहुंचाएंगे।

मुंबई दक्षिण से चुनाव लड़ना चाहती हैं वर्षा गायकवाड़

वर्षा गायकवाड़ से मीडियाकर्मियों से पूछने पर कि क्या शिवसेना (UBT) से मुंबई दक्षिण और मुंबई उत्तर की सीट बदलने पर क्या वो तैयार हैं? इसपर उन्हें कहा कि सीट बंटवारा फाइनल हो चुका है। लेकिन अगर सीट की अदला-बदली होती है तो वो इस फैसले का स्वागत करेंगी। वर्षा गायकवाड़ मुंबई दक्षिण से चुनाव लड़ना की इच्छुक हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in