Lok Sabha Poll: MVA का सीट फॉर्मुला तय, नहीं बचा Congress का गढ़ सांगली, Shiv Sena (UBT) के खाते में गई सीट

Mumbai: मुंबई में हुई MVA की सीट बंटवारे का फॉर्मुला तय हो गया है। सांगली लोकसभा सीट शिवसेना (UBT) के खाते में गई है। इस सीट पर कांग्रेस और शिवसेना (UBT) के बीच मतभेद थे।
Congress 
Shiv Sena (UBT)
Lok Sabha Poll
Congress Shiv Sena (UBT) Lok Sabha PollRaftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई में आज महाविकास अघाड़ी (MVA) की सीट शेयरिंग पर फाइनल मुहर लग गई है। इस बीच तीनों पार्टियों में विवाद का मुद्दा बनी, सांगली और मुंबई की सीटों का निपटारा भी हो गया है। सांगली लोकसभा सीट शिवसेना (UBT) के खाते में गई है। इस दौरान MVA ने आज BJP पर भी हमला बोला।

सांगली में मिला पहलवान को टिकट

द इंडियन ऐक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सांगली से चंद्राहार पाटिल को शिवसेना (UBT) ने टिकट दिया है। पेशे से वे एक पहलवान हैं। चंद्राहार पाटिल मौजुदा BJP सांसद संजयकाका पाटिल से मुकाबला करेंगे। आगामी चुनाव में BJP ने संजयकाका पाटिल को दोबारा टिकट दिया है। कांग्रेस और शिवसेना (UBT) के बीच सांगली लोकसभा सीट को लेकर तनाव पैदा हो गया था। क्योंकि दोनों पार्टियां सांगली से अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है। कांग्रेस ने कहा कि सांगली कांग्रेस का गढ़ है इस सीट पर पहले से ही कांग्रेस के दो MLA कुर्सी पर बैठे हैं। वहीं शिवसेना (UBT) का यहां कोई खाता नहीं खुला है। ऐसे में इस सीट को शिवसेना (UBT) के हाथों गंवाना कांग्रेस के लिए नुकसान साबित हो सकता है। तीखी नोकझोंक और बंद कमरों में घंटों हुई मीटिंग के बाद कांग्रेस के हाथ से सांगली की सीट शिवसेना (UBT) के खाते में चली गई। इससे पहले कांग्रेस ने सांगली से विशाल पाटिल के नाम का ऐलान किया था। विशाल पाटिल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल के पोते हैं।

सांगली सीट को लेकर कांग्रेस-शिवसेना (UBT) में उथल-पुछल

शिवसेना (UBT) ने सांगली के बदले कांग्रेस को 2 सीटे देनी पड़ी। शिवसेना (UBT) ने कांग्रेस को कोल्हापुर और रामटेक की सीटे दी है क्योंकि शिवसेना (UBT) सांगली में अपना खाता खोलना चाहती है। इस मामले में कांग्रेस के सांगली से MLA विश्वजीत कदम ने कांग्रेस हाईकमान से अपील की है कि सांगली से शिवसेना (UBT) का नेतृत्व वापस लिया जाए। जबकि शिवसेना (UBT) ने सांगली से चुनाव लड़ने पर अपनी दावेदारी ठोक दी है। विशाल पाटिल ने भी पार्टी के इस फैसले से नाराजगी जताई है। ऐसे में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेजने का वादा किया है।

48 सीटों का फॉर्मुला तय

MVA ने महाराष्ट्र की 48 सीटों में 21-17-11 का फॉर्मुला अपनाया है। शिवसेना (UBT) के खाते में सबसे अधिक सीटें आई हैं उद्धव ठाकरे को 21 सीट मिली हैं। कांग्रेस के खाते में 17 सीटें आई हैं तो वहीं शरद पवार की NCP (SP) को 11 सीटें मिली हैं। शरद पवार ने कहा है कि "वे 1-2 दिन में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेंगे।"

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in