Lok Sabha Poll: अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर संजय सिंह ने कहा- इंडिया गठबंधन में लवली की अहम भूमिका...

New Delhi: कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह का बयान सामने आया है।
Sanjay Singh 
Arvinder  Singh Lovely
Sanjay Singh Arvinder Singh Lovely Raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह ने कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर कहा कि "दिल्ली में कांग्रेस और AAP में इंडिया गठबंधन में साथ रहकर चुनाव लड़ने में अरविंदर सिंह लवली ने अहम भूमिका निभाई है।" लवली ने 28 अप्रैल को मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर इसकी वजह बताई।

संजय सिंह ने अरविंदर सिंह के इस्तीफे पर कही ये बात

संजय सिंह ने न्यूस ऐजेंसी ANI को बताया कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और AAP को एक करने के लिए अरविंदर सिंह लवली ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने आगे कहा कि " "जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा रहा था, तो लवली कांग्रेस से पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे।" संजय सिंह ने कहा कि अब वह ऐसा क्यों कह रहे हैं वहीं जानें।

इंडी गठबंधन पर बोले अरविंदर सिंह लवली

इस्तीफा सौपनें के बाद, अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा, "हम साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कभी नहीं कहा कि हम उन्हें क्लीन चिट दे रहे हैं या स्कूलों और अस्पतालों के निर्माण का श्रेय दे रहे हैं, जो वास्तविकता से बहुत दूर है।" लोकसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा, "जो लोग कह रहे हैं कि मैंने टिकट बंटवारे से नाराज होकर इस्तीफा दिया है, ऐसा नहीं है। आप सभी जानते हैं कि मैंने 3 दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उम्मीदवारों का परिचय दिया था।"

AAP को लेकर क्या कहा था अरविंदर सिंह लवली ने?

आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन का कारण बताते हुए पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया। यह कदम लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए एक झटका था। लवली ने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन के खिलाफ थी लेकिन पार्टी आलाकमान इस पर आगे बढ़े। उन्होंने 28 अप्रैल को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे अपने त्याग पत्र में कहा, "दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी।"

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in