India General Election 2024: पूर्णिया सीट पर शाम 5 बजे तक आया मतदान में उछाल, पप्पू यादव को कितना फायदा?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार में मतदान के मामले में इस वक्त पुर्णिया सबसे आगे है। इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पु यादव चुनावी अखाड़े में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
India General Election 2024
India General Election 2024Raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार में आज दूसरे चरण की 5 सीटों पर मतदान हुआ। इनमें किशनंगज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका शामिल है। वोटर टर्न आउट ऐप के अनुसार, 5 बजे तक पूर्णिया मतदान के मामले में सबसे आगे निकला है। बिहार में 53.03% लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया है। सुबह 9 बजे तक कटिहार सबसे आगे था।

वोटर टर्न आउट ऐप के अनुसार अबतक का डाटा

1. बांका: 49.50%

2. भागलपुर: 47.426%

3. कटिहार: 55.54%

4. किशनगंज: 56.12%

5. पूर्णिया: 57.14%

पुर्णिया से पप्पू यादव

पुर्णिया से पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी पार्टी को समाप्त कर कांग्रेस का दामन थामा था। लेकिन, कांग्रेस ने उन्हें पूर्णिया लोकसभा सीट देने से दरकिनारा कर लिया। RJD सुप्रीमो लालू यादव ने यह सीट अपने खाते में ले ली। चूंकि, बिहार में कांग्रेस और RJS इंडिया गठबंधन में मिलकर एक साथ चुनाव लड़ रही है। पूर्णिया में शाम 5 बजे तक 57.14% मतदान हुआ है। 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

किस सीट से कौन उतरा मैदान में?

कटिहार लोकसभा सीट से कांग्रेस के तारिक अनवर तो JDU से दुलाल चंद्र गोस्वामी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, भागलपुर से JDU के अजय मंडल तो कांग्रेस के अजीत शर्मा के अलावा अन्य प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। इधर, पूर्णिया में निर्दलीय के रूप में पप्पू यादव तो JDU से संतोष कुशवाहा, RJD से बीमा भारती चुनावी मैदान में हैं। किशनगंज में JDU प्रत्याशी मुजाहिद आलम, AIMIM के प्रत्याशी अख्तरुल ईमान और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद जावेद आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी भी किस्मत आजमा रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in