मंडी से कंगना के खिलाफ कांग्रेस ने विक्रमादित्य को बनाया उम्मीदवार, शिमला से विनोद सुलतानपुरी को मिला टिकट

Lok Sabha Election: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने आज इस सीट से विधायक और राज्य सरकार में मंत्री विक्रमादित्य को टिकट दे दिया है। इस सीट से कंगना विक्रमादित्य सिंह को चुनौती दें...
Vikramaditya Singh vs Kangana
Vikramaditya Singh vs KanganaRaftaar

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर इस बार की लड़ाई दिलचस्प होती नजार आ रही है। जाहां भाजपा ने इस सीट से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत को अपना प्रत्याशी बनाया है। तो वहीं आज हिमाचल कांग्रेस ने आज इस सीट से विधायक और राज्य सरकार में मंत्री विक्रमादित्य को टिकट दे दिया है। इसके साथ कांग्रेस ने शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुलतानपुरी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने कंगना को चुनौती के देने के लिए विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है।

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 4 सीटें है

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की 4 सीटें है। इन सभी चारों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। हालांकि राज्य में कांग्रेस की सरकार है। लोकिन मंडी लोकसभा सीट पर वर्तमान में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के राम स्वरुप शर्मा ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा को 4.05 लाख वोटों से हराया था। लेकिन 2021 में अकस्मात उनका निधन हो गया। राम स्वरुप के निधन के बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने खुशाल ठाकुर को टिकट दिया था। उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारा। इस चुनाव में प्रतिभा सिंह को जीत मिली थी।

राजा परिवार की परंपरागत सीट रही है मंडी

मंडी लोकसभा सीट पर क्वीन फिल्म से मशहूर हुईं कंगना रनौत बीजेपी के टिकट पर हुंकार भर रही हैं तो राजा परिवार के वंशज विक्रमादित्य सिंह उन्हें चुनौती दे रहे हैं। वैसे यह सीट राजा परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है। वहीं, प्रतिभा सिंह ने इस पर कहा कि हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कंगना क्या कर रही हैं, क्या बोल रही हैं। मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ हैं। मंडी सीट पर उन्होंने कहा कि हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस बार किसी युवा नेता को मैदान में उतारा जाना चाहिए। इसलिए विक्रमादित्य सिंह के नाम पर सहमति बन गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in