Loksabha Election: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में हुआ 57.54% प्रतिशत मतदान

Loksabha Election: पहले चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर भी मतदान पूरा हो चूका है।
Loksabha Election 2024
Loksabha Election 2024raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान पूरा हो चूका है। वहीं पहले चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर भी मतदान पूरा हो चूका है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण का मतदान सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरु हुआ था। आज शाम 6 बजे पहले चरण की मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में 57.54% प्रतिशत मतदान हुआ है।

उप्र की इन सीटों पर हुआ मतदान

आपको बता दें कि पहले चरण में उत्तर प्रदेश के नौ जिलों की आठ लोकसभा सीट पर आज वोट डाले गए। पहले चरण में जिन सीटों पर वोट डाले गए हैं, उनमें सभी सीटें पश्चिमी यूपी की हैं, जिसमें सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत लोकसभा सीट का नाम शामिल हैं। इन सीटों पर चुनाव प्रचार के दौरान सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी।

किस सीट पर कितना हुआ मतदान?

सहरानपुर- 63.29 प्रतिशत

कैराना- 58.68 प्रतिशत

मुजफ्फरनगर- 54.91 प्रतिशत

बिजनौर- 54.68 प्रतिशत

नगीना - 58.05 प्रतिशत

मुरादाबाद- 57.65 प्रतिशत

रामपुर- 52.42 प्रतिशत

पीलीभीत- 60.23 प्रतिशत

यही हमारे देश के लोकतंत्र की खासियत है

चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों के जवानों की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ करनी होगी। अगर उन्होंने इसके लिए योजना नहीं बनाई होती तो देश में उपद्रवी तत्वों का मनोबल बढ़ जाता और देश के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव में कई तरह की अड़चन पैदा हो जाती। मतदाताओं को भी अपने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। वे जानते हैं कि उनका एक एक मत देश को मजबूती और विकास की तरफ ले जायेगा। मतदाता बढ़ -चढ़ कर देश के सबसे बड़े पर्व पर अपनी उपस्थिति दे रहे थे और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे थे। देश की जनता ने खुलकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यही हमारे देश के लोकतंत्र की खासियत है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in