back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WHO Health Update: पकाने के बाद देर तक न रखें खाना , नहीं तो बन जाएगा जहर

लंबे समय का पका हुआ खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है WHO ने बताई बड़ी बात। खाना पकाने के तुरंत बाद आपको इसे खा लेना चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्सर लगभग हर घर में ऐसा होता है की खाना बनाकर रख देते हैं और इसे लंबे समय बाद खाते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि वर्किंग कपल सुबह में खाना बना लेते हैं और शाम तक इसे कहते हैं क्योंकि उनके पास समय नहीं होता की वह खाना बनाएं। ऐसे में आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि देर से पका हुआ खाना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ज्यादातर ऐसा होता है की लापरवाही या फिर अनजाने में हम दूषित भोजन करते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने अपनी रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।

तुरंत खाना चाहिए पका हुआ खाना – WHO

बता दें कि, WHO की रिपोर्ट के मुताबिक आजकल दूषित भोजन करने वाले लोगों की मृत्यु की संख्या 420,000 तक बढ़ गई है। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन में कई ऐसे उपाय बताएं हैं जिसकी मदद से आप स्वस्थ रह सकते हैं। WHO के बताए गए नियम में से एक यह है की आपको पका हुआ खाना तुरंत खा लेना चाहिए। हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए खाना को अच्छी तरह से पकाया जाता है, लेकिन जैसे-जैसे आपका खाना ठंडा होता है इतनी तेजी से बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। ऐसे में जरूरी है की आप खाना पकाने के तुरंत बाद ही खा ले तो बेहतर है।

पका खाना तुरंत खाने के फायदे

इस मामले में अगर आप डॉक्टर से सलाह ले तो वह भी आपको गरमा गरम खाना खाने की सलाह देते हैं। खाने को बेहतर तरीके से पकने पर सूक्ष्मजीव खत्म हो जाते हैं ऐसे में जब आपका खाना ठंडा हो जाता है तो बैक्टीरिया की पकड़ में आ जाता है और आपको कई तरह की बीमारियां होती है। वहीं, अगर खाना पकाने के तुरंत बाद आप कहते हैं तो इसका फायदा बढ़ जाता है।

ज्यादा देर ना रखें खाना घट जाएंगे विटामिन

खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है इसे जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। अगर आप लंबे समय तक इसे पकाने के बाद छोड़ देते हैं तो विटामिन और मिनरल्स कम होने लग जाते हैं। इस तरह से भोजन करने का फायदा भी घटने लग जाता है। 

खाना बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • आप जब भी खाना बनाएं तो परिवार के लिए पर्याप्त होना चाहिए एक्स्ट्रा खाना ना बचे। इस तरह से आपकी सेहत को फायदा होगा।
  • अगर गलती से अधिक खाना बन जाता है तो आप इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। खाते समय अपने भोजन को फ्रिज से निकलने के बाद गर्म कर लीजिए।
  • आपको भोजन परोसने से पहले एक साइड डिश रेडी रखनी चाहिए। इस तरह से आप गरमा-गरम भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म और सेहतमंद रखने का राज़: ये 5 सुपरफूड देंगे रग-रग में ताकत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दियों का मौसम अपने साथ ठंड, नमी और बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है। तापमान गिरते ही शरीर की रोग...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...