back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Turmeric Milk: हल्दी के दूध से इम्युनिटी होगी परफेक्ट, इसके फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

हल्दी का दूध पाचन बेहतर करने के अलावा इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। वहीं अलावा हड्डियों को भी मजबूत बनाने में ये काफी फायदेमंद साबित होता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।आपने बड़े-बुजुर्गों के अलावा बहुत लोगों के सुना होगा कि हल्दी दूध पीने के कई सारे फायदे होते हैं। आयुर्वेद में हल्दी की बात करें तो दवा के तौर पर इस्तेमाल कर फायदा ले सकते हैं। इसे नेचुरल एंटीबायोटिक माना गया है, तो वहीं दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और कई विटामिन्स की मदद से लाभ मिल जाता है।

अगर दूध में हल्दी मिलाकर पिया जाता है, तो आप कई तरह की स्वस्थ की समस्याओं से खुद को बचा पाएंगे। यह सेहत से लेकर स्किन में भी काफी फायदेमंद रहता है। इसके फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नींद के लिए होता है फायदेमंद

अगर आपको चैन की नींद चाहिए तो ये काफी बेहतर साबित हो सकता है। रात में रोजाना एक गिलास हल्दी दूध का सेवन करने से कई तरह का लाभ मिल जाता है। ये आपको बेहतर नींद देने में सहायता करता है।

स्किन के लिए भी है फायदेमंद

हल्दी को सर्दियों में स्किन के लिए भी बेहतर बताया गया है। यह मसाला त्वचा को बेहतर और चमकदार बनाए रखता है, और हानिकारक बैक्टीरिया भी आसानी के साथ दूर हो जाते हैं। हल्दी वाले दूध पानी से त्वचा भी स्वस्थ रहती है।

हड्डियों के साथ इम्युनिटी को बढ़ाता है

हल्दी वाले दूध की मदद से हड्डियां मजबूत बनती है। ये कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डी को मजबूत करता है, वहीं रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

पाचन तंत्र भी करता है मजबूत

हल्दी वाले दूध से इम्युनिटी बढ़ती ही है, पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। पेट में होने वाली अपच, डायरिया, अल्सर, कालाइटिस जैसी बीमारियों के लिए हल्दी दूध का सेवन करना लाभदायक है।

सांस की तकलीफ से मिलेगी राहत

हल्दी में बीमारियां को दूर करने के अलावा एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं , जिसकी मदद से फेफड़ों में कफ के अलावा जकड़न की समस्या दूर होती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...