नई दिल्ली रफ्तार डेस्क : आजकल पतले और शार्प चेहरे की चाहत बढ़ गई है। मुश्किल तब आती है जब शादी नजदीक होती है, और चेहरे पर अधिक चर्बी जमा होती है। ऐसे में फिर हम अक्सर अपनी बॉडी को शेप देने के लिए तरह-तरह की एक्सरसाइज और ब्यूटी ट्रेंड्स फॉलो करने लगते हैं। एक्सरसाइज तो कर लेते हैं ,लेकिन चेहरे के फैट को कम करने के लिए और कुछ ज्यादा नहीं कर पाते हैं। आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि आप अपने चेहरे की चर्बी को कैसे कम कर सकते हैं।
फेस रोलर का करें इस्तेमाल
चेहरे पर फेस रोलर को इस्तेमाल करने के कई फायदे होते हैं। यह फेशियल मसाज को रिलैक्स करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज जरूर कर लें। इसके बाद आप इसका इस्तेमाल करें। याद रखें कि चेहरे पर आप फेस रोलर को हमेशा ऊपर की ओर ही इस्तेमाल करें । ऐसा करने से आपका फेस लिफ्ट होने लगेगा और धीरे-धीरे चेहरे पर जमी चर्बी अपने स्वाभाविक रूप में आ जाएगी।
उंगलियों की मदद से करें मसाज
चेहरे को अच्छा शेप देने के लिए अपनी उंगलियों की सहायता ले सकते हैं। आपके हाथों की उंगलियां फेस मसल्स को रिलैक्स करने में काफी मदद करेगी। वहीं इसके लिए आप हाथों की उंगलियों के दबाव को कम से कम प्रेशर में रखें। उंगलियों का इस्तेमाल आप गालों के अलावा जौ लाइन ( जबड़ा ) पर सबसे ज्यादा कर सकती हैं। ध्यान रहे की फेस मसाज करने के लिए उंगलियों के ऊपरी हिस्सा यानी टिप्स ( हथेली का निचला हिस्सा ) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
फेशियल मसाज के दौरान इन बातों का रखें ख्याल
फेशियल मसाज करते समय चौकन्ना रहना जरूरी है, क्योंकि ये हमारे चेहरे का सवाल है। साथ ही कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है।
* चेहरे की त्वचा नाजुक होती है और फेस मसाज करने से पहले आप अपने चेहरे के त्वचा को मॉइश्चराइज जरूर कर लें, जिससे चर्बी ढीली हो जायेगी तो आसानी रहेगी।
* मॉइश्चराइज करने के लिए आप फेस ऑयल की मदद ले सकते हैं।
* फेस ऑयल चेहरे पर चिकनाहट लाने में मदद करेगा और ऐसा करने से आप आसानी से बिना अपनी स्किन को नुकसान पहुंचाए त्वचा को निखार पाएंगे।




