back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hair Care: घुंघराले बालों के लिए बेस्ट है ये Hair Oil, बाल दिखेंगे खूबसूरत और सिल्की

अगर आप अपने घुंघराले बालों को आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो यह पांच हेयर ऑयल यूज कर सकते हैं, ये तेल आपके बालों को दुरुस्त बनाने में मदद करेंगे , साथ ही बाल झड़ने जैसी समस्या को जड़ से खत्म करेंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: महिलाएं सुंदर दिखने के लिए क्या नहीं करती। चेहरे से लेकर बालों तक को सुंदर बनाने के लिए हर नुस्खा आजमाती हैं। लेकिन, आज हम चेहरे की नहीं बल्कि बालों की बात करेंगे। वो भी घुंघराले बाल,  घुंघराले बालों की देखभाल करना एक कठिन काम है।  लेकिन, सही तेल का उपयोग करके इसे ठीक रखा जा सकता है।  घुंघराले बाल अक्सर जल्दी सूख हो जाते हैं, जिससे  टूटने की संभावना बढ़ जाती है।  इसलिए इसे  मॉइश्चराइज रखना और तेल लगाए रखना महत्वपूर्ण होता है। इसकी नेचुरल  बनावट और चमक बनी रहती है,  घुंघराले बालों की सेहत ठीक रखने के लिए कुछ खास तेल बनाए गए हैं। यह तेल केमिकल मुक्त हैं, तो चलिए जानते है कौन से ऐसे हेयर ऑयल है। 

अरंडी का तेल :

अरंडी का तेल घुंघराले बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, इस तेल में विटामिन ए फैटी एसिड और ओमेगा 9 जैसे गुण होते हैं।  जो की बालों को कोमल  बनाने के साथ सिल्की बनाने में भी मदद करते हैं।  इतना ही नहीं अरंडी का तेल लगाने से आपके बालों को पोषण मिलता है । और ये बालों में जान लाते हैं। जिससे बालों का टेक्सचर सही रहता है। आप बालों में हमेशा अरंडी के तेल का इस्तेमाल करें। 

जैतून का तेल :

जैतून का तेल आपके बालों को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करता है।  यह बालों के अंदर तेल के कणों को लॉक करता है। साथ ही  इसे अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करता है।  इस तरह यह बालों के ड्राइनेस को कम करने के साथ-साथ इनमें जान भी लाता है। इससे बालों की रंगत में सुधार आता है, और आपके बाल अंदर से मजबूत और  बाहर से  खूबसूरत दिखने लगते हैं।

बादाम का तेल :

आप कर्ली बालों के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में विटामिन ई ,डी , बी 1  और ए जैसे पोषक तत्व होते हैं, बादाम का तेल बालों को टूटने से बचाता है।  यह तेल बालों के टेक्सचर हेल्दी और खूबसूरत बनाता है, इससे चमकदार भी दिखते हैं। 

एवोकैडो का तेल :

एवोकैडो तेल में अमीनो एसिड की मात्रा होती है, जो कि बालों के टेक्सचर को सही करने में मदद करता है। इस तेल से बालों की ग्रोथ बढ़ने के साथ इनमें जान भी आती है । एवोकैडो के  तेल को लगाने से बालों की ड्राइनेस कम होती है तथा बाल सिल्की और मुलायम रहते है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...