नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च से लेकर जून तक पड़ने वाली भीषण गर्मी के बाद मानसून जो भारत के कई राज्यों में दस्तक दे चुका है। साल का यह सातवां महीना महीना तपती गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर देता है, लेकिन बरसात के इन दिनों में सेहत को लेकर सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है। क्योंकि ये अपने साथ कई गंभीर बीमारियों को साथ लेकर आता है जिसका ध्यान नही रखने पर आप बार-बार बीमार पड़ सकते है जिसका समाधान करने हमारा ये आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है ।
तपती गर्मी से राहत देने मानसून भारत के कई राज्यों में दस्तक दे चुका है। लेकिन इस मौसम में सेहत को लेकर बरती जाने वाली लापरवाही आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में आपको बताते हैं कि वातावरण में नमी बढ़ने के कारण पैदा होने वाले बैक्टीरिया और वायरस के खतरे से आप कैसे बचाव कर सकते है।
मानसून में क्यों बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा?
बरसात के मौसम में नमी के कारण इन सांस के रास्ते से बैक्टीरिया और वायरस काफी तेजी से फैलने लगते हैं। इन दिनों मौसम में लगातार नमी बने रहने के कारण सड़को व आसपास गंदे पानी के रुके रहने के कारण वहां बैक्टीरिया पनपने का जोखिम सबसे ज्यादा रहता है। जिससे इन दिनों धूप बराबर ना निकलने से व ऐसे मौसम में बाहर साफ-सफाई ना होना और हमारा गंदे पानी या बाहर के खानपान के कारण हमें तुरंत असर सेहत पर देखने को मिलता है। जिसका नतीजा खांसी-जुकाम, उल्टी और सर्दी-बुखार होने लगता है और इसी से बचने इस मौसम में सेहत का काफी ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि, इस मौसम में मच्छर भी तेजी से फैलते हैं, जो कि आपकी जान के लिए बड़ा खतरा बनकर उभरता है। इसलिए इससे बचने आज जानेगें कुछ खास सावधानी के बारे में।
इन बीमारियों का बढ़ जाता है जोखिम
मॉनसून में अक्सर डेंगू बुखार, चिकनगुनिया, वायरल फ्लू, इन्फेक्शन, एलर्जी, गैस्ट्रोएंट्राइटिस, टाइफाइड, हेपेटाइटिस ए और ई जैसी बीमारियों का जोखिम काफी ज्यादा रहता है। और इनमें से ज्यादातर बीमारियां मच्छरों के पनपने से ही पैदा होती हैं।
कैसे रखें इस मौसम में सेहत का ख्याल?
बारिश में सेहत का ख्याल रखना काफी ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आप सबसे पहले तो पूरी बाजू के कपड़े पहनें, जो कि आपको मच्छरों से फैलने वाली डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाने का काम करेगी। इसके अलावा इस मौसम में अपने इम्युनिटी को बूस्ट करने खास खानपान का ध्यान रखें जिसमें आप पूरी कोशिश करें कि खानपान में पोषक तत्वों को पूरी जगह मिले।
बारशि के मौसम में हमें बाहर के खाने से बचना चाहिए यानी पका फास्ट फूड या भोजन क्योकि इस मौसम में साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना जरुरी होता है जो बाहर पालन नही होता । ऐसे में, आप मौसमी फल-सब्जियों के सेवन से लेकर आप डाइट में कुछ सुपरफूड्स को भी शामिल कर सकते हैं। जिसे घर पर ही धोकर और पकाकर खाएं ।
इस मौसम में डिहाइड्रेशन और डायरिया से बचना भी काफी ज्यादा जरूरी है ऐसे में वातावरण में ठंडक के कारण बेशक आपको प्यास कम लगती हो, लेकिन शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा का ख्याल जरूर रखें। और भरपूर पानी पिएं । और इस मौसम में घर में बने भोजन के बासी होने के बाद इसका सेवन न करें। साथ ही, हाथों को बार-बार धोएं और पर्सनल हाइजीन का खास ख्याल रखें।




