back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सनबर्न से राहत पाने के लिए 4 बेहद लाभदायक नुस्खे

हम सभी सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी (यूवी) किरणों के बारे में अध्ययन करते हुए बड़े हुए हैं। यह एक बेहद खतरनाक किस्म का विकिरण है और इससे इंसान के स्वास्थ्य और सेहत को नुकसान पहुंचता है। ओजोन परत हमें इन विनाशकारी किरणों से बचाती है। दुर्भाग्य से, हाल के वर्षों में, प्रदूषण और कई अन्य कारकों के कारण, यह ओजोन परत घट रही है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं जो सूर्य की पराबैंगनी किरणों के संपर्क में आने के परिणामस्वरूप हैं, उनमें कैंसर, मोतियाबिंद, समय से पहले बूढ़ा होना जैसी जीवन की खतरनाक बीमारियाँ शामिल हैं।

सनबर्न सबसे अधिक होने वाली स्वास्थ्य समस्या है और जबकि यह उपरोक्त स्वास्थ्य समस्याओं के रूप में गंभीर नहीं है, सनबर्न से खुद को बचाने की बेहद आवश्यकता है और अगर आपको ये किसी भी शरीर के हिस्से की त्वचा में कहीं भी दिखे इसका पहले ही स्टेज पर इलाज करने की कोशिश करें। जिससे ये स्थिति और खराब न हो जाए। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जो सनबर्न की समस्या से आपको राहत दिलाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं –

एलोवेरा –

एलो वेरा में प्राकृतिक गुण होते हैं जो सनबर्न से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इस पौधे के पत्तों में सूजनरोधी गुण होते हैं जो सूजन को कम करते हैं और जेल जलने की वजह से हो रही स्किन इरिटेशन को कम करता है।

आप एलो वेरा जेल को को जले हुए क्षेत्र पर दिन में दो बार लगाएं। आप मेडिकल स्टोर से एलो वेरा क्रीम भी खरीद सकते हैं जो कि सनबर्न के लिए बेहद प्रभावी होती है। बेहतर परिणाम के लिए इसे रोजाना दोहराएं।

नारियल तेल –

इस तेल को इलाज के लिए जाना जाता है। सनबर्न के कारण होने वाले दर्द से राहत दिलाने में बेहद मदद करता है। ये तेल स्किन को जवान बनाता है और फटी त्वचा से भी छुटकारा दिलाता है। ये त्वचा पर आई झुर्रियों से भी बचाता है। सनबर्न के कारण समय से पहले एजिंग की समस्या होने लगती है, जिसे आप नारियल के तेल से ठीक कर सकते हैं। इससे त्वचा स्वस्थ भी होती है। इस तेल को प्रभावित क्षेत्र पर रोजाना रात में लगाएं और रातभर ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। आप इस तेल को नहाने से पहले भी रोजाना लगा सकते हैं।

बर्फ का बैग –

इसमें ठंडक देने के गुण होते हैं जो स्किन से हीट को खींच लेते हैं और सनबर्न से राहत दिलाते हैं। इस ठंडे बैग को रोजाना लगाएं या फिर आप एक बर्तन में बर्फ डालकर कपड़े से भी सिकाई कर सकते हैं।

चंदन का पेस्ट –

ये बहुत ही आसान और सनबर्न से राहत दिलाने वाला उपाय है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद हैं। चदन के पेस्ट को ठंडे पानी के साथ मिलाएं और फिर इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इस पेस्ट को रोजाना दोहराएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...