back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घर पर होली के रंग कैसे बनाएं – How To Make Holi Color At Home in Hindi

टेंशन फ्री होली खेलने का सबसे आसान तरीका है प्राकृतिक रंगों (Holi Natural Colors) से होली खेलना। प्राकृतिक रंगों पर आपको अधिक पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। आप आसानी से घर पर होली के रंग (Holi ke Rang) बना सकते हैं।  आइए जानें कैसे बनाएं घर पर होली के रंग।  

कैसे बनाएं घर पर होली के रंग – How To Make Holi Color at Home in Hindi

घर पर होली का पीला रंग – Natural Yellow Color at Home

पीला रंग घर पर सबसे आसानी से बनाया जा सकता है। प्राकृतिक पीला रंग बनाने के लिए बेसन और हल्दी दोनों को अच्छी तरह मिलाए। बेसन की जगह आप आटा या मुल्तानी मिट्टी का उपयोग भी किया जा सकता है। याद रखें बेसन या आटा अच्छी क्वालिटी का ही होना चाहिए। 

घर पर होली का लाल रंग – Natural Red Holi Color at Home

होली में पीले रंग के अलावा लाल रंग का सर्वाद्घिक  इस्तेमाल किया जाता है। लाल गुलाब को सूखा कर या फिर किसी अन्य लाल रंग के फूल को सूखाकर भी लाल रंग प्राप्त किया जा सकता है। 
इसके अलावा लाल चंदन (रक्त चंदन) पावडर को भी गुलाल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा पर कोई बुरा प्रभाव नहीं डालता। अनार के छिलको को उबालने से भी लाल रंग मिल सकता है। 

घर पर होली का गुलाबी रंग – Natural Pink Holi Color at Home

गुलाबी रंग चाहिए तो चुकंदर का प्रयोग सबसे सस्ता और बेहतरीन माना जाता है। सुनहरा गुलाबी रंग बनाने के लिए चुकंदर को पानी में डालकर खूब उबालना चाहिए। कुछ देर बाद आपको गुलाबी रंग मिल जाएगा। इसे आप होली के दिन दोस्तों पर फेंक कर आनंद उठा सकते हैं। अगर इसका पेस्ट बनाना है तो इसे चन्दन पावडर में मिला लीजिए। 

घर पर होली का हरा रंग – Natural Green Holi Color at Home

घर पर  होली का हरा रंग बनाना बेहद आसान है। इसके लिए मेंहदी पावडर को आटे में मिलाइए या हल्दी में नील मिलाने से भी हरा रंग मिलता है जो त्वचा के लिए बिलकुल भी हानिकारक नहीं होता। 
इसके अलावा प्राकृतिक संतरी या केसरिया रंग बनाने की विधि भी आसान है। संतरे के छिलको या गेंदों के फूलो को धूप में सूखा कर संतरी रंग मिलता है। खुशबुदार केसरिया रंग पाने के लिए केसर को कुछ देर के लिए पानी में उबालना चाहिए। 

इसी तरह से नीला रंग बनाने के लिए नील का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह बैंगनी रंग पाने के लिए जामुन के बीजों को पानी में उबालें। अगर कहीं से नीला गुडहल का फूल मिल जाए तो यह वाकई सोने पर सुहागा साबित होगा। काला या गहरा रंग पाना हो तो चाय या कॉफी को उबालकर ठंडा कर लें या काले जामुन को पीसकर पानी में मिला लें।   
तो देखा आपने कि किस तरह अपनी घरेलू चीजों का प्रयोग कर आप होली के सुंदर रंग बना सकते हैं। यह कदम सेफ होने के साथ आपकी क्रिएटिविटी को भी बढ़ाएगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...