नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: खूबसूरत कौन नहीं दिखना चाहता। बूढे हुए तो क्या हुए खूबसूरत दिखना हर किसी का सपना होता है। कहते हैं कि बढ़ती हुई उम्र पर लगाम लगाना किसी के बस की बात नहीं है। मगर उम्र के साथ त्वचा में होने वाले बदलाव और ढलती हुई उम्र की चेहरे पर पड़ती निशानियां को काम जरूर किया जा सकता है। खास तौर पर 50 की उम्र के बाद तेजी से हारमोंस में आने वाले बदलाव आपकी त्वचा पर बहुत अधिक प्रभाव डालते हैं। इससे त्वचा बूढ़ी नजर आने लगती हैं। साथ ही झुर्रियां भी नजर आने लगती हैं। ऐसे में अगर आप 50 की उम्र में पहुंच गए हैं। और खुद का चेहरा देखने में शर्म आती है। आप चाहते है कि 20 साल की उम्र वाली चमचमाती स्किन आ जाए। तो आप इन पांच टिप्स को आजमा सकते है।
फेस में टमाटर लगाएं
अगर आपकी त्वचा ढीली नजर आने लगी है तो टमाटर का उपयोग कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी होता है जो स्किन को लाभ देता है। टमाटर का जूस त्वचा पर लगाने से स्किन में कसाव लाता है। और टैनिंग को दूर करता है। ढीली त्वचा दोबारा टाइट हो जाती है। इसके लिए आप एक टमाटर को मिक्सी में पीस लें। इसका जूस लेकर कॉटन से त्वचा पर अच्छी तरह से लगाए। कुछ देर के लिए छोड़ दे फिर साफ पानी से धो लें। ऐसा नियमित रूप से करें। असर दिखाई देने लगेगा।
नारियल तेल
यदि आपकी उम्र 50 के पार है। आपकी स्किन लटकी हुई और ढीली नजर आने लगी है। तो आप रात में सोते समय पहले नारियल का तेल का इस्तेमाल कर सकते है। आप नारियल के तेल से चेहरे पर मसाज करें और इसे रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह आपकी ढीली त्वचा धीरे-धीरे टाइट होने लगेगी। कई बार त्वचा में मौजुद कोलेजन इलास्टिक टूटने की वजह से त्वचा ढीली हो जाती है। नारियल के तेल से आप खोई हुई खूबसूरती वापस पा सकते है।
योग करें
50 की उम्र में खूबसूरत दिखने के लिए रोजाना योग अवश्य करना चाहिए। योग करने से झुर्रियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही चेहरे में निखार आता है। इसमें हारमोंस भी बैलेंस होता है। योग एक्सपर्ट की माने तो रोजाना योग आपके चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। जिससे स्किन टाइट हो जाती है। और ग्लो भी आने लगता है।
गर्म पानी पिएं
सेहतमंद रहने के लिए प्राप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। पेट संबंधी विकारों का भी उपचार होता है । अगर आप खूबसूरत और जवां दिखना चाहते हैं। तो आप रोजाना गर्म पानी का सेवन करें। रोजाना सुबह गर्म पानी पीने से आपकी स्किन में की ट्रेनिंग दूर हो जाएगी। साथ ही स्किन में मौजूद झुर्रियां समाप्त हो जाएंगी और टाइटनेस आने लगेगी।
सूखे मेवे खाएं
आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए संतुलित आहार लें संतुलित आहार में आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां , कालापन आम बात है। वैसे बुढ़ापे में सूखे मेवे ना सिर्फ शरीर को दुरस्त रखते हैं। बल्कि स्किन को चमकदार बनाने में असरदार होते है। इसलिए नियमित रूप से सूखे मेवे खाने चाहिए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार





