नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है अप्रैल का महीना शुरू हो गया है गर्मी दस्तक दे चुकी है हालांकि मौसम में उतार-चढ़ाव आ रहे हैं लेकिन गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है इसमें आपको और अपने परिवार को सेहतमंद रखने के लिए कुछ खास चीजों पर ध्यान देना चाहिए खासकर खान-पान अच्छे से लेना चाहिए तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं ताकि आप और आपका परिवार हमेशा सेहतमंद रहे।
मौसम में हो रहा बदलाव
किसी दिन हल्की बारिश से मौसम ठंडा महसूस हो रहा है। ऐसे में बदलते मौसम का असर सेहत पर सबसे ज्यादा पड़ता है शरीर को मौसम के हिसाब से खुद को ढालने में समय लगता है। यह मौसम उन लोगों के लिए ज्यादा नुकसानदायक है, जिनकी इम्युनिटी कमजोर है उन्हें विशेष रूप से अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए इन सभी बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
सेहत से जुड़ी कुछ खास जानकारी
बच्चों को गर्मी में खेलने के लिए बाहर धूप में बिल्कुल न भेजें। जब थोड़ा-थोड़ा शाम हो जाए धूप चली जाए तब आप अपने बच्चों को बाहर खेलने के लिए भेजे उनके सेहत के लिए काफी अच्छा रहेगा। उन्हें हाथ धोकर खाना खाने को कहें। सुबह शाम ORS का घोल पिलाएं खुद भी दोपहर 12 बजे से चार बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। पानीयुक्त फलों का सेवन करें दोपहर के समय घर के खिड़की और दरवाजे बंद रखें। ऐसा करने से बाहर चलती हुई गर्म हवा आपके घर तक नहीं आएगी तो आप घर में भी लू लगने से बच रहेंगे।
विटामिन सी युक्त फलों का सेवन करें
इस मौसम में अपनी डाइट में विटामिन सी युक्त फ्रूट्स को शामिल करें। इसमें एंटी-ऑक्सीडेट्स की भरपूर मात्रा होती है। ये फल शरीर के पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं, साथ ही इन्युनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं।गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए इलेक्ट्रलाइट्स वाली ड्रिंक्स का इस्तेमाल करें।
जर्म प्रोटेक्शन वाइप्स का इस्तेमाल करें
गर्मी के मौसम में लोगों को ज्यादा पसीना आता है।इस पसीने को पोंछने के लिए जर्म प्रोटेक्शन वाइप्स का इस्तेमाल करें। ये वाइप्स कीटाणुओं का मारने का काम करते हैं। साथ ही त्वचा के हिसाब से पीएच बैलेंस को मेंटेन करते हैं।
अस्वीकरण:
इस वेबसाइट पर दी गई स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। यह चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी उपचार, दवा या आहार परिवर्तन से पहले योग्य डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।




