ragi r2.jpg
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रागी एक पौष्टिक और ग्लूटेन-फ्री अनाज है। यह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। रागी में विटामिन-सी, विटामिन-ई, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। रागी का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। कई लोग रागी की रोटी खाना पसंद करते हैं। तो, कुछ लोग रागी का डोसा या खिचड़ी बनाकर खाते हैं। अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो रागी उपमा की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना जितना आसान है, उतना ही यह सेहत के लिए फायदेमंद भी है। रागी उपमा खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
digestion digestion.jpg
पाचन के लिए फायदेमंद
रागी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पचाने में भी आसान होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को सुधारने का काम करता है। इसे खाने से पाचन-तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके सेवन से अपच और कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।
protein rich protein.jpeg
प्रोटीन से भरपूर
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। रागी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने और उनके विकास के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। सुबह नाश्ते में रागी उपमा खाने से आपको ऊर्जा मिलेगी और आप दिनभर एक्टिव महसूस करेंगे।
promotes weight loss Weight_Loss.jpg
वजन घटाने में मददगार
अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं, तो रागी उपमा का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे खाने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। इस तरह यह आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में मददगार साबित हो सकता है।
Healthy Heart heart_health.jpg
दिल को रखे हेल्दी
रागी उपमा का सेवन ह्रदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। दरअसल, रागी में आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ह्रदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है।
maintains sugar level blood_sugar.webp
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखे
रागी उपमा डायबिटीज के मरीजों के लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर होता है, जो शरीर में इंसुलिन स्पाइक को रोकता है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे डायबिटीज में फायदा होता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in




