back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यह लक्षण बताएंगे आप प्रेग्नेंट तो नहीं – Ye Lakshan Batayenge Aap Pregnant To Nahi

आमतौर पर गर्भावस्था के लक्षण (Pregnancy Symptoms) गर्भाधान के पहले सप्ताह के दौरान दिखाई देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा नोटिस किया जाना संभव नहीं हो पाता, ऐसे में पीरियड मिस होना ही गर्भावस्था का संकेत होता है। लेकिन यदि महिलाएं ध्यान दें तो पीरियड मिस होने से पहले भी गर्भावस्था के प्रारंभिक लक्षण देखे जा सकते हैं। आप गर्भवती हैं या नहीं इसके लिए प्रेग्नेंसी टेस्ट भी किया जा सकता है, हालांकि इतनी जल्दी टेस्ट का परिणाम सकारात्मक होगा, यह भी पूरी तरह संभव नहीं है। आइए आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताते हैं जिससे पीरियड मिस होने से पहले भी, आप गर्भवती हैं या नहीं जान सकती हैं। 

पीरियड मिस होने से पहले जानें, गर्भवती हैं या नहीं – Pregnancy Symptoms Before Missed Period in Hindi

हर महिला में गर्भावस्था के लक्षण अलग-अलग होते हैं। मासिक चक्र के मिस होने से पहले आमतौर पर निम्न लक्षणों को गर्भावस्था के प्रारंभिक लक्षणों के तौर पर देखा गया है।

1. गर्भ ठहरने के बाद रक्त के धब्बे आना – Blood clotting 

कई बार गर्भ ठहरने के बाद महिलाओं को हल्का हल्का रक्तस्राव या खून के भूरे रंग के धब्बे दिखाई देते हैं। ऐसा गर्भावस्था के शुरुआती सप्ताह में होता है।

2. स्तनों में दर्द और सूजन – Swelling or pain in Breast 

गर्भावस्था के प्रारंभिक दौर में स्तनों में कई बार सूजन या दर्द (Swelling or pain) महसूस किया जाता है। स्तन पहले से अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। कई बार एरोला (निपल के आस-पास की जगह) का रंग भी बदला हुआ दिखाई देता है।

3. थकान – Tired

 महिला अचानक ही छोटे-मोटे काम करने के बाद भी बहुत थका हुआ महसूस करने लगती है। जल्दी थकावट महसूस होना भी गर्भावस्था का प्रारंभिक लक्षण (Primary symptoms) है।

4. सुबह बीमार महसूस करना – Nausea

सुबह उठने पर, मतली या उल्टी जैसा महसूस होता होना गर्भावस्था के सबसे मुख्य संकेतों में से एक है। सुबह उठते ही यदि आप ठीक महसूस नहीं कर रही और जी मचला रहा है तो यह भी गर्भवती होने का संकेत है।

5. बार-बार पेशाब आना – Frequent Urine

यदि आपको बार-बार पेशाब करने की जरूरत पड़ रही है, या पहले की तुलना में अधिक (पेशाब) जा रही हैं तो इसे भी संकेत समझे। यह एक हार्मोनल परिवर्तन है, जो गर्भावस्था के दौरान होता है।

6. मूड बदलना – Mood Swing

मूड बदलना, कभी अचानक खुश और अचानक उदास महसूस करना भी गर्भावस्था का संकेत हो सकता है। यह संकेत पहली तिमाही में दिखाई देता है। ऐसा हार्मोनल परिवर्तन (Harmonal change) की वजह से होता है।

7. पेट फूलना – Stomach Bloating

पेट फूलना या गैस भी एक गर्भावस्था संकेत हो सकता है।

8. कब्ज – Constipation

मल करने में कठिनाई महसूस होना या कब्ज होना भी गर्भावस्था का संकेत है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी और पेय पदार्थ पीने की सलाह दी जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵